बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

orgy of fire: कोठे में बंधे थे 15 मवेशी, आग लगी और जल गए जिंदा, 7 ने दम तोड़ा, शेष 8 की हालत भी नाजुक, हेमंत पहुंचे मौके पर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिला मुख्यालय से सटे बैतूल-नागपुर फोरलेन-47 पर बडोरा के पास खेत में स्थित एक कोठे में बीती रात भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां बंधे 15 मवेशी जिंदा जल गए। जिनमें से 7 की मौत हो गई वहीं 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज किया जा रहा है। आग लगने की सूचना पर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचे और उचित सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है।

    जानकारी के मुताबिक जिंदू ढाबले के बडोरा स्थित खेत में लकड़ी और पत्तों से बने कोठे में 15 मवेशी बंधे थे। मंगलवार की रात 2.30 बजे उनको सूचना मिली कि उनके खेत में मवेशी वाले झोपड़े में आग लग गई है। वे तत्काल मौके पर पहुंचे। तब तक आग बुझ चुकी थी। आग से 7 मवेशियों की मौत हो चुकी।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जो 8 मवेशी बच गए हैं। वे भी आग से बुरी तरह झुलस गए हैं। और उनकी हालत गंभीर है और तड़प रहे हैं। एक बैल का चेहरा जल गया है। जिससे उसकी दोनों आंखें खराब हो चुकी हैं।

    पूर्व सांसद खंडेलवाल ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

    घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ही पुलिस, पटवारी और पशु चिकित्सकों को मौके पर बुलवाया। अधिकारियों से भी चर्चा की और उचित सहायता दिलाए जाने की बात कही।

    सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची और आग में झुलसे मवेशियों का इलाज शुरू किया गया। पटवारी और कोटवार भी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना का जायजा ले रहे हैं। इधर खेत मालिक जिन्दू ढाबले का कहना है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि आग से बड़ा नुकसान हो गया है।

    Fire : बिहरगांव में आग से जिंदा जली दो भैंस, एक बुरी तरह झुलसी, खेत का मकान भी हुआ खाक

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button