बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर

बैतूल। जिले के मगरडोह और ढोडरामोहर स्टेशन के बीच रविवार को एक युवक ट्रेन से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने से 108 एंबुलेंस की सहायता उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन से गिरकर घायल हुआ युवक उत्तर प्रदेश के लखनऊ का शिवप्रसाद (30) है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल बैतूल में उक्त युवक का उपचार चल रहा है। फिलहाल यह ज्ञात नहीं हो पाया है कि युवक किस ट्रेन से सफर कर रहा था और कहां जा रहा था।



