Death In Accident : निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे गिरने से एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Death In Accident: One youth died, one seriously injured after falling under the under-construction bridge.
Death In Accident दमोह से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ के कुम्हारी कस्बे में एक निर्माणाधीन ब्रिज से दो बाइक सवार गिर गए जिनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा है। दरअसल देर रात कुम्हारी के पास बन रहे पुल से बाइक सवार गुजर रहे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और पुल के पिलर खड़े करने के लिए खोदे गए 70 फिट गहरे गड्ढे में जा गिरी। बाइक के साथ ही उसपर सवार दोनों युवक भी गिर गए।
- Also Read : Maharashtra News : केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट का वीडियो आया सामने, अब तक टोटल 10 लोगों की मौत
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
Death In Accident पास से गुजर रहे राहगीरों को पता चलते ही उन्होंने इसकी सूचना कुम्हारी पुलिस थाने को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालो के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। जिसमें से मौके पर ही एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि, दूसरा गंभीर रुप से घायल है। घायल युवक को दमोह जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com



