Dadi ka video: दादी का स्वैैग ! पोते के इस सवाल पर दादी ने कर दी घनघोर बेेइज्जती, जवाब सुनकर हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Dadi ka video: आजकल इंटरनेट पर हजारों तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो इतने अच्छे होते हैं कि वह हमेशा हमें याद रहते हैं। कुछ वीडियो इस तरह के भी होते हैं जो हमें भावुक भी कर देते हैं। आज हम आपको दादी और पोते का एक ऐसा वीडियो मजेदार वीडियो दिखा रहे हैं जिसे देखने के बाद आपकी बोरियत दूर हो जाएगी और आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में देसी दादी के स्वैग के आगे पोता कहीं भी नहीं टिक पा रहा।
बड़े-बुजुर्गों के साथ यूं तो आदर और सम्मान से पेश आना ही चाहिए, लेकिन कई बार उनके साथ थोड़ा मस्ती-मज़ाक आपका भी दिल खुश करता है और उनकी भी बोरियत दूर हो जाती है। दादी और पोते का एक ऐसा ही मज़ेदार वीडियो (Desi Dadi video) इस वक्त वायरल हो रहा है।
Also Read: Today Indore Mandi Bhav : आज के इंदौर मंडी के भाव (दिनांक 17 नवंबर, 2022)
दादी ने पोते की मस्ती निकाल दी (Dadi ka video)
घर के बुजुर्ग सदस्यों और बच्चों के बीच अगर मस्ती-मज़ाक न हो, तो घर में बोरियत सी होने लगती है। वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही है। वीडियो में एक पोता कैमरा ऑन करके अपनी दादी से कुछ दिलचस्प सवाल करता है। पोता अपनी दादी से पूछता है- ‘मेरे भाई को आपने मांगा दुआ से तो मेरा भाई हो गया। फिर मां ने मेरी बहन को दुआ से मांगा तो वो हो गई।’ दादी भी कहती है – ‘हां, ठीक है.’ फिर पोता एक बार फिर दादी को छेड़ते हुए कहता है- ‘एक बात बताओ, मेरे को किसने मांगा।’ इस पर दादी ऐसा ज़बरदस्त जवाब देती हैं कि सुनकर आप लोट-लोटकर हंसने लगेंगे।
यहां देखें वीडियो …
https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1592761252031651840
वायरल हो गया वीडियो..
ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को खूूब पसंद किया जा रहा है। यूजर ने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘दादी से पंगा नहीं।’ अब तक वीडियो पर हज़ारों व्यू आ चुके हैं। इस पर लोग दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं।



