मनोरंजन अपडेट

Akshara Singh Video : अक्षरा सिंह का गरबा स्पेशल ‘चांद की चकोरी’ सॉन्ग मचा रहा धूम

Akshara Singh Video : अक्षरा सिंह भले ही भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता हर जगह है। वे समय-समय पर ऐसे सॉन्ग्स लाती रहती है, जिन्हें देश भर में पसंद किया जाता है। नवरात्र को देखते हुए उन्होंने हाल ही में नया गरबा-डांडिया स्पेशल सॉन्ग 'चांद की चकोरी' लाया है। उनका यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

Akshara Singh Video : अक्षरा सिंह का गरबा स्पेशल 'चांद की चकोरी' सॉन्ग मचा रहा धूम

Akshara Singh Video : अक्षरा सिंह भले ही भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता हर जगह है। वे समय-समय पर ऐसे सॉन्ग्स लाती रहती है, जिन्हें देश भर में पसंद किया जाता है। नवरात्र को देखते हुए उन्होंने हाल ही में नया गरबा-डांडिया स्पेशल सॉन्ग ‘चांद की चकोरी’ लाया है। उनका यह सॉन्ग सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

‘चांद की चकोरी’ में अक्षरा सिंह का अट्रैक्टिव लुक और डांस मूव्स लोगों द्वारा खासे पसंद किए जा रहे हैं। इस सॉन्ग में वे परंपरागत अंदाज में लहंगा-चोली पहन कर प्रस्तुति दे रही हैं। उनकी आवाज और उनका दिलकश अंदाज लोग खासा पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि रातों रात यह सॉन्ग हिट हो गया है। एक ही दिन में इसे 53 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इस सॉन्ग को अक्षरा सिंह ने स्वयं ही गाया है। इस सॉन्ग की डिमांड ऐसी है कि इस नवरात्रि में यह सॉन्ग ही हर तरफ धूम मचाएगा। इस सॉन्ग की गीतकार हिमानी कपूर और संगीतकार प्राजक्ता शुक्रे हैं। वहीं डीओपी वेंकट महेश, पीआरओ रंजन सिन्हा, निर्देशक अलीशा सिंह और कैमरा मैन सूरज सिंह हैं।

अक्षरा सिंह की खासियत है कि वे हर मौकों पर विशेष सॉन्ग्स लाती है। वे सभी की भावनाओं का भी पूरी तरह ध्यान रखती है। यही कारण है कि उनके सॉन्ग्स विशेष तौर पर पसंद किए जाते हैं। इससे पहले उन्होंने छठ पर्व पर केंद्रित सॉन्ग ‘देवर साथे दर्शन माई के’ लाया था। यह भी सुपरहिट साबित हुआ था।

यहां देखें अक्षरा सिंह का गरबा स्पेशल सॉन्ग…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button