बैतूल अपडेट

Betul Crime News: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, जहर पीने से मासूम और कुएं में गिरने से वृद्ध की गई जान

crime news, Betul News, Today Crime Betul, AAj ki khabar, Accident news

Betul Crime News: बैतूल जिले के मुलताई-छिंदवाड़ा रोड के सोंडिया जोड़ पर बुधवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक डंपर में पीछे से टकरा गया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में एक डेढ़ साल की मासूम ने खेल-खेल में जहर पी लिया। इससे उसकी मौत हो गई। तीसरे मामले में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध का कुएं में शव मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गांगई निवासी 26 वर्षीय योगेश पुत्र कलसराम कंगाली (26) मुलताई-छिंदवाड़ा मार्ग पर सोंडिया जोड़ के पास एक डंपर में टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक डंपर के पहियों में फंस गई। इससे योगेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची। डायल हंड्रेड पर तैनात आरक्षक प्रमोद थोरात मौके पर पहुंचे और शव को मुलताई अस्पताल लाए। जहां पर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े़े-Funny Videos: चोर लड़की की मासूमियत देख पिघल जाओगे, देखें फनी वीडियो

जहरीला पदार्थ खाने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

खेलते समय एक मासूम ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया। उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डेढ़ वर्षीय जाजबोड़ी निवासी हाल मालेगांव ने खेलते समय जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा उपचार के लिए बच्ची को जिला अस्पताल भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा था कि रिश्तेदारी में गमी हो गई थी और घर की साफ-सफाई की जा रही थी। उसी दौरान मासूम ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजनों को पता चला। परिजनों ने तत्काल अस्पताल भर्ती किया, लेकिन जान नहीं बच पाई। मृत मासूम का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़े़े-Majedar Jokes: दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे, पहला…..

मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध का कुएं में मिला शव

बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध का शव कुएं में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। बैतूल बाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल बाजार निवासी विसंबर पिता गयाप्रसाद वर्मा उम्र 70 वर्ष बुधवार सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। वृद्ध का घर के पास स्थित कुएं में शव पड़ा मिला। वृद्ध कुएं में कैसे गिरा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़े़े-IAS Success Story: 8 बार फेल होने और पढ़ाई में मन न लगने के बावजूद बने आईएएस ऑफिसर

Related Articles

Back to top button