बैतूल अपडेट

Snake Helpline Betul District: घर में घुस आए सांप तो इन नंबरों पर करें संपर्क, प्रशासन ने जारी की सर्प मित्रों की सूची

Snake Helpline Betul District: बारिश के मौसम में ही नहीं बल्कि हर मौसम में सांपों का घरों तक आ जाना अब आम बात हो चुकी है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सांप निकलने की घटनाएं कुछ ज्यादा ही होती है। यहां सांप के डंसने से मौतें होने की घटनाएं भी यदा-कदा सामने आते रहती हैं।

सांपों को लेकर सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि वे यदि घर में घुस आए तो आम लोग क्या करें। अधिकांश लोगों को यह जानकारी ही नहीं होती है कि सांप निकलने की सूचना वे किसे दें। ऐसे में कुछ लोग जहां अनजाने में आ गए इन सांपों को मारने का कदम उठा लेते हैं तो कुछ दहशत के साथ बाहर समय गुजारते हुए इन सांपों के खुद ही चले जाने का इंतजार करते हैं।

Cobra Viral Video: घर में घुस आया खूंखार कोबरा, तेवर देख छूटे लोगों के पसीने

राज्य शासन ने दिए थे निर्देश (Snake Helpline Betul District)

लोगों की इसी समस्या को देखते हुए कुछ समय पहले राज्य शासन ने सभी जिलों में प्रशिक्षित सर्प मित्रों के नंबर सार्वजनिक किए जाने के निर्देश दिए थे। इससे सभी लोगों को इनकी जानकारी हो सके और वे सांप निकलने की जानकारी इन्हें दे सके। इसी तारतम्य में बैतूल जिला प्रशासन ने भी जिले भर के सक्रिय और प्रशिक्षित सर्प मित्रों की सूची जारी कर दी है।

Cobra ka video: घर में कपड़ों के ढेर के बीच छिप कर बैठा था खतरनाक कोबरा सांप

लगातार बढ़ रही हैं घटनाएं (Snake Helpline Betul District)

इस संबंध में जारी सूचना में कहा गया है कि बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में घबराने या खुद से कोई कार्रवाई करने के बजाय प्रशिक्षित सर्प विशेषज्ञों से संपर्क करना अधिक सुरक्षित होता है। जिले में विभिन्न स्थानों पर सक्रिय सर्प मित्रों की एक टीम मौजूद है, जो किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करती है। सांप निकलने पर आमजन इनसे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

कहां, किनसे करें संपर्क (Snake Helpline Betul District)

  • बैतूल में जमाल भाई मो-9752825200 व विशाल विश्वकर्मा 8463820941
  • सारणी में नेसलन 8770177956
  • मुलताई में श्रीकांत विश्वकर्मा 8319197808
  • भैंसदेही-झल्लार में सुमरत 975476559
  • शाहपुर में टुन्नी ठाकुर 8962594278
  • पाथाखेड़ा में भीम साहू 9926736969
  • बैतूल बाजार में लक्की मंडलेकर 8817064749
  • चिचोली-भैंसदेही में शिव नरवरे 6261381906
  • आठनेर में गुणवंत बर्डे 8223005161
  • झल्लार-जामन्या में सुरेश 8878803154
  • दामजीपुरा में कैलाश प्रजापति 8989810040

स्वयं न उठाएं कोई जोखिम (Snake Helpline Betul District)

नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की सर्प दर्शन की स्थिति में स्वयं कोई जोखिम न उठाएं और तुरंत नजदीकी सर्प मित्र से संपर्क करें। गौरतलब है कि सांप जानबूझकर घरों में नहीं आते हैं बल्कि वे खुद भी सुरक्षित स्थान की तलाश में आते हैं। यही नहीं वे खुद के बचाव में ही डंसने जैसा कदम उठाते हैं। (Snake Helpline Betul District)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button