बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दर्दनाक घटना : विवाद के बाद पत्नी ने लगाई तालाब में छलांग, बचाने के लिए पति भी कूदा, डूबने से दोनों की हुई मौत

बैतूल (Betul Update)। शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद दोनों के ही लिए जानलेवा बन गया। विवाद के बाद पहले पत्नी ने तालाब में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पति भी तालाब में कूदा। दोनों को ही तैरना नहीं आता था। जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की खेड़ी सांवलीगढ़ चौकी के ग्राम भयावाड़ी की है। सूचना पर शनिवार सुबह खेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शव निकलकर पीएम के लिए भिजवाए हैं।

खेड़ी चौकी प्रभारी पवन कुमरे ने बताया कि ग्राम भयावाड़ी सुनील धुर्वे (35) शराब पीता था। इसे लेकर उसका पत्नी पूर्णा (32) से विवाद होते रहता था। शुक्रवार शाम को भी इन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा कि पूर्णा ने घर के पास ही स्थित सरकारी तालाब में छलांग लगा दी। यह देखकर सुनील भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया।

दोनों को ही तैरना नहीं आता था। इसलिए पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खेड़ी चौकी में दी। आज सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव तालाब से निकाले। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। पति-पत्नी की मौत से परिवार और ग्राम में शोक की लहर है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button