बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

battery blast : स्कूल जा रहा था छात्र, रास्ते में पड़ी थी बैटरी, हाथ में उठाते ही हुआ धमाका, गंभीर रूप से घायल हुआ मासूम, अस्पताल में भर्ती

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    स्कूल जा रहे एक छात्र को रास्ते में मोबाइल की एक बैटरी नजर आती है। कौतूहल वश वह उसे हाथ में उठा लेता है। लेकिन उसे नहीं पता था कि यह बैटरी उसके लिए बड़ा खतरा बनने वाली है। हाथ में लेते ही बैटरी में ब्लास्ट होता है और छात्र गंभीर रूप से घायल हो जाता है। परिजन उसे लेकर बैतूल जिला अस्पताल पहुंचे हैं। घटना बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र में स्थित गजपुर गांव की है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक गजपुर निवासी छात्र राजा पिता बल्लू कुमरे (6) शुक्रवार सुबह घर से निकला था। वह स्कूल जाने के लिए निकला ही था कि उसे रास्ते में एक मोबाईल की बैटरी मिली। छात्र ने बैटरी उठाकर हाथ में रख ली। कुछ देर बाद इसमें धमाका हुआ और वह छात्र के हाथ में ही फट गई। यह हादसा हुआ तब परिजन खेत में काम कर रहे थे।

    इधर राहगीरों ने छात्र को लहूलुहान हालत में देखा तो उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस पर सूचना देने पर तत्काल उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां इसका इलाज जारी है। अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि बैटरी किसने रास्ते में फेंंकी थी।

    इधर 108 एम्बुलेंस के योगेश पवार ने बताया कि मोबाईल की बैटरी फटने से बच्चे के सीने का मांस बाहर आ गया है। इसके साथ ही हाथ और जांघों पर जल गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चे का इलाज किया जा रहा है। इधर इस घटना ने लोगों की चिंताओं में और इजाफा कर दिया है। जागरूक लोगों की सलाह है कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और खुद भी अच्छी कम्पनी के मोबाइल का ही इस्तेमाल करें ताकि ऐसे खतरों की आशंका ना रहे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button