वायरल अपडेट

Dulhe Ka Viral Video: शादी में दूल्हे के दोस्तों ने किया कुछ ऐसा कारनामा, जिसे सुन नहीं रुक पाएंगी हंसी, देखें वीडियो

Dulhe Ka Viral Video: The groom's friends did such a feat in the wedding that you will not be able to stop laughing, watch the video.

Dulhe Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिसको देखकर लोग हैरान हो जाते हैं, तो कई ऐसे वीडियो होते हैं, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के दोस्त दूल्हे को अपना कारनामा बता रहे है। जिसने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनका कांड सुनकर तो खुद दूल्हा हंसने लगा। आइए फिर आपको दूल्हे के दोस्तों के कारनामे के बारे में बताते हैं।

दूल्हे की छूटी हंसी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं। पंडित जी विवाह से जुड़ी तमाम रस्में संपन्न करा रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन आराम से सभी रस्मों को किए जा रहे हैं। दूसरी ओर दुल्हन की बहनें जूते चोरी करने में जुटी हुई हैं ताकि वो अपने जीजा से नेग ले सकें। उधर दूल्हे के दोस्त जूते की निगरानी कर रहे हैं।

एकाएक दूल्हे का एक दोस्त पास आता है और उससे कहता है कि उसने पंडित जी के जूते ही चुरा लिए। इतना ही नहीं उसके मोजे भी गायब कर दिए। इतना सुनते ही दूल्हा चाहकर भी हंसी नहीं रोक पाता और मंडप में ही ठहाके लगाने लगता है।

देखें वीडियो… (Dulhe Ka Viral Video)

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘और बुलाओ दोस्तों को।’ वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- शादी होती रहेगी, पागलपंती नहीं रुकनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- लाइफ में ऐसे दोस्त होने बहुत जरूरी हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह सीन तो रिक्रएट होगा। चौथे यूजर ने लिखा- पंडित जी का क्या होगा?

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button