Cobra ka video: घर में कपड़ों के ढेर के बीच छिप कर बैठा था खतरनाक कोबरा सांप
Cobra ka video: बारिश का मौसम अब शुरू होने को है। फिलहाल प्री-मानसून की बारिश जहां-तहां हो रही है। ऐसे में घर में विषैले जीव-जंतुओं के आ जाने का सिलसिला भी बढ़ना है। बैतूल जिले में जहरीले सांपों के भी घर-दुकान में चले आना आम बात है। यही कारण है कि यहां लोगों को अधिक सतर्कता रखना पड़ता है।
वैसे तो सभी तरह के सांप खुद को सुरक्षित रखने के लिए घरों में आते हैं, लेकिन उन्हें यदि ऐसा लगता है कि उन पर खतरा है तो वे बचाव में लोगों को डंसने से भी जरा भी नहीं हिचकते। यही कारण है कि घर में यदि सांप घुस भी आए तो सावधानी बरतते हुए सीधे उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय सर्पमित्र को बुलाकर उनका रेस्क्यू करा देना बेहतर होता है।

धोखे में हो सकता है हादसा (Cobra ka video)
कई बार यह विषैले सांप इस तरह से छिपकर बैठे होते हैं कि पता ही नहीं चल पाता। ऐसे में गलती से कभी कुछ लेने जाए तो वह बड़े हादसे का भी शिकार हो सकता है। यही कारण है कि घर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होना भी जरुरी है ताकि सभी दूर अच्छे से देखा जा सके।
घर में घुस आया कोबरा सांप (Cobra ka video)
अब बात करते हैं बैतूल में एक घर में घुस आए खतरनाक कोबरा सांप की। कोबरा सांप भारत के सबसे जहरीले सांपों में से एक होता है। वहीं इसके भयंकर तेवर ही लोगों की हालत खराब कर देते हैं। ऐसे में यह सांप किसी के घर में पहुंच जाए तो स्वाभाविक है कि परिवार के लोग भारी दहशत में आ जाते हैं।

शुक्र था कि पड़ गई नजर (Cobra ka video)
बीती रात जिला मुख्यालय के समीप भड़ूस गांव में भी वहां के निवासी तरूण सूर्यवंशी के घर में एक करीब 5 फीट लंबा खतरनाक कोबरा सांप घुस गया था। यह सांप घर में एक कोने में रखे कपड़ों के ढेर के बीच जाकर छिप गया था। वह तो शुक्र था कि परिवार के सदस्यों की उस पर नजर चली गई।
- Read Also: Sapna Chaudhary Video: सपना चौधरी ने कमर लचकाकर दिखाया अपना जलवा, वायरल वीडियो देख लोग हो रहे बेताब
रात 10 बजे किया रेस्क्यू (Cobra ka video)
इस पर तत्काल ही उन्होंने बैतूल के सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही विशाल विश्वकर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और रात 10 बजे के लगभग उस कोबरा सांप का बड़ी मशक्कत के साथ रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करके कोबरा को ले जाने के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत महसूस की।
- Read Also: Priya Saroj Dance Video: सगाई के मौके पर डांस में मंगेतर रिंकू सिंह पर भारी पड़ी सांसद प्रिया सरोज
सर्पमित्र ने दी यह सलाह (Cobra ka video)
सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने आम लोगों को सलाह दी है कि घर में यदि सांप घुस आए तो उससे कोई छेड़छाड़ न करें बल्कि तुरंत सर्पमित्र को सूचित करें। सांप से छेड़छाड़ करना भारी परेशानी में डाल सकता है। वहीं यदि किसी को सांप ने डंस लिया है तो झाड़फूंक के चक्कर में न रहे, बल्कि सीधे जिला अस्पताल लेकर जाएं। (Cobra ka video)
यहां देखें कोबरा सांप के रेस्क्यू का वीडियो… (Cobra ka video)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



