Horses Painting Vastu: घर में लगा लें घोड़े की जोड़ी वाली तस्वीर, बदल जाएगा भाग्य
Horses Painting Vastu: Put a picture of a pair of horses in the house, luck will change

Horses Painting Vastu: वास्तु शास्त्र में नकारात्मकता को दूर कर सुख-समृद्धि और उन्नति को बढ़ाने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है सफेद घोड़े की तस्वीर। वास्तुशास्त्र में घोड़े को ऊर्जा, शक्ति और पॉजिटिविटी का प्रतीक माना गया है। सफेद रंग शांति प्रतीक है। वास्तुशास्त्र में 2 घोड़े की जोड़ी का संयोजन बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है।
जोड़े में लगाएं सफेद घोड़े की तस्वीर (Horses Painting Vastu)
अभी तक आपने 7 घोड़ों के दौड़ती हुई पेंटिंग या तस्वीर के बारे में सुना होगा। आज हम आपको दो घोड़े जो की जोड़ी में है कि तस्वीर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
यदि आप अपने घर के लिविंग रूम या हॉल में सफेद घोड़े की दौड़ते हुई पेटिंग या तस्वीर लगाते हैं तो इससे जीवन में उन्नति आती है।
दफ्तर, ऑफिस या कार्यक्षेत्र में हमेशा दक्षिण दिशा में ही सफेद घोड़े की ही तस्वीर लगाएं।मान्यता है कि, जिस घर पर सफेद घोड़े की तस्वीर लगी होती है वहां मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
कर्ज से मिलेगी मुक्ति
यदि आप अपने घर में जोड़े में घोड़े की तस्वीर लगाते है, तो इससे कई लाभ हैं। इन लाभों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वास्तु शास्त्र के अनुसार कर्ज आदि से मुक्ति के लिए पश्चिम दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा या तस्वीर लगाएं। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
यदि आप अपने बैंक लोन, ओवर ड्राफ्ट आदि जैसी सुविधाओं से लाभ या सहायता प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए उत्तर-पश्चिम महावास्तु क्षेत्र की जमीन या फिर इस क्षेत्र में रखी गई अलमारी या तिजोरी में सफेद घोड़े का एक जोड़ा जरूर रखें। इससे चमत्कारिक लाभ मिलेंगे।
- Also Read : Money Vastu tips: अमीर लोग कभी नहीं करते पैसों को लेकर ये गलतियां, इसलिए बनते है और ज्यादा रईस
घोड़े गति का प्रतीक हैं और सफेद रंग गुणवत्ता का। इसलिए यदि आप इस क्षेत्र में सफेद घोड़े का जोड़ा रखेंगे तो इससे आपकी और आपकी कंपनी की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करते हुए बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों तक आपकी पहुंच सुगम बनेगी। लेकिन सफेद घोड़े का जोडा रखते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि घोड़े दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर मुख किए हों, तभी इसका लाभ मिलेगा।
नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते है। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।



