बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

the snake turned out : शाहपुर कॉलेज के आवासीय परिसर में निकला नाग, सर्प मित्र ने पाया काबू

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर 
बैतूल जिले के शाहपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय के आवासीय परिसर में शनिवार रात्रि में एक जहरीला नाग विचरण करते हुए पाया गया। इस नाग के नजर आते ही पूरे आवासीय परिसर में हड़कंप मच गया। तत्काल ही इसकी सूचना शाहपुर के सर्प मित्र योगेश (टुन्नी) ठाकुर को दी गई। सूचना मिलते ही वे आवासीय परिसर में पहुंचे और नाग को अपने काबू में किया।

इस नाग का रेस्क्यू कर जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। नाग के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आवासीय परिसर में कॉलेज के प्राध्यापक और कर्मचारी परिवार सहित निवास करते हैं। यदि समय रहते नाग नजर नहीं आता और उसे पकड़ा नहीं जाता तो किसी के साथ बड़ा हादसा भी हो सकता था।

बताया जाता है कि शाहपुर नगर के आसपास घना जंगल होने के कारण आए दिन जहरीले सांप विचरण करते हुए नगर तक आ जाते हैं। पिछले दिनों तहसील कार्यालय में तहसीलदार के चैंबर में भी एक सांप निकला था। वह तो सीधे एक फाइल में पहुंच गया था जो कि तहसीलदार की टेबल पर रखी थी। उसे कुछ कर्मचारियों द्वारा किसी तरह कार्यालय से बाहर ले जाकर मारा गया था।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button