बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

लाखों खर्च होने पर भी नहीं मिल रहा पानी, नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    शासन द्वारा ग्रामीणों को आसानी से स्वच्छ पानी मुहैया कराने लाखों-करोड़ों रुपये खर्च तो किये जा रहे हैं, लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को मिल नहीं रहा है। कहीं योजनाएं नल-जल योजनाएं ठप पड़ी हैं तो कहीं काम ही आधे-अधूरे पड़े हैं। ग्राम पंचायत कान्हेगांव के घिसीबाग्ला में भी इन्हीं कारणों से लोग पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं। इससे नाराज ग्राम की महिलाओं ने आज पानी की टँकी के पास प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

    शाहपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम घिसीबागला में नाराज दर्जनों महिलाओं ने आज टंकी के सामने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा बताया गया कि गांव में बनी पुरानी टंकी से सप्लाई सालों से ठप पड़ी है। इसी तरह जो नई टँकी बन रही थी, उसका काम भी आधा-अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने जगह-जगह नल तो लगा दिए, लेकिन पाइप लाइन से जोड़ा ही नहीं। पाइप लाइन का काम भी आधा अधूरा पड़ा है।

    इन हालातों में ग्रामीणों को दूर स्थित हैंडपंप और कुएं से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। इससे पानी की व्यवस्था करने में ही अधिकांश समय निकल जाता है। महिलाओं का कहना था कि जनप्रतिनिधियों को भी कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने जल्द से जल्द योजना का काम पूरा कर पानी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

    इधर ग्राम पंचायत कान्हेगांव के रोजगार सहायक अनंत धुर्वे ने बताया कि जो टंकी है वह पुरानी है। अभी जिला नल जल योजना का काम चल रहा है वह 2019 में शुरू हुआ था। ठेकेदार द्वारा अधूरे कार्य छोड़ दिए गए हैं। अभी तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। पाइप लाइन भी अधूरी छोड़ दी गई है। इसके चलते पूरे ग्रामीण परेशान हैं। इसी कारण आज ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। पुरानी नल जल योजना पंचायत के हैंडओवर थी, वह भी बंद पड़ी है।

    ग्रामीणों द्वारा यह मांग भी की जा रही है कि पीएचई द्वारा जिस ठेकेदार से यह काम करवाया जा रहा था, उसी से यह काम पूरा करवाया जाएं। ठेकेदार यदि काम पूरा नहीं करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई कर किसी अन्य ठेकेदार से काम पूरा करवाया जाएं और योजना चालू करवाई जाएं ताकि उन्हें पानी उपलब्ध हो सके।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button