बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया पुलिस वाहन, मोहदा थाना क्षेत्र की घटना

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले के मोहदा थाना क्षेत्र के शेरनाला के पास पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में वाहन चला रहा आरक्षक घायल हो गया। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में भर्ती कराया गया है। भीमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दामजीपुरा में हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद मोहदा थाने में पदस्थ आरक्षक पवन एनिया पुलिस का वाहन लेकर वापस थाने आ रहे थे।

    इसी दौरान शेरनाले के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पेड़ से टकरा गया। जिससे आरक्षण पवन एनिया घायल हो गए। जिन्हें भीमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button