Betul Kheti News: आधी हो गई बुआई, बीज का अता-पता नहीं, किसान कांग्रेस ने लगाए आरोप
Betul Kheti News: बैतूल। खरीफ सीजन की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन जिले में किसानों को बीज और फसल बीमा की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ ने बुधवार को राज्यपाल के नाम अनुविभागीय कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं, जिससे किसानों में आक्रोश है।
रमेश गायकवाड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से सोयाबीन की कीमत 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल बताई गई थी, लेकिन वास्तविकता यह है कि आज तक 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल भी नहीं मिल पा रहे हैं। इससे परेशान होकर किसान इस बार मक्का की बोवनी कर रहा है, लेकिन जिले के कृषि विभाग के पास न मक्का, न धान, न तुअर और न ही सोयाबीन का उन्नत बीज उपलब्ध है। केवल पिछले दो दिन से सीमित मात्रा में सोयाबीन बीज आया है, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं है।

महंगे दाम में बाजार से बीज खरीदा (Betul Kheti News)
किसानों ने मजबूरी में महंगे दाम देकर बाजार से मक्का का बीज खरीदा है और अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा बोनी जिले में हो चुकी है। इसके बावजूद भाजपा सरकार इस विषय पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। किसान बीज के लिए दर-दर भटक रहा है। सरकार मंचों पर किसानों की आय दोगुनी करने की बातें करती है लेकिन वास्तविकता इससे कोसों दूर है। मोदी सरकार के कार्यकाल में किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।
- Read Also: SBM Ghotala Betul: सवा 13 करोड़ के घोटाले में 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार घोटालेबाजों की तलाश तेज
समर्थन मूल्य के नाम पर भी दगा (Betul Kheti News)
गायकवाड़ ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय मंच से 2700 रुपए में गेहूं, 3100 रुपए में धान और 6000 रुपए में सोयाबीन खरीदने के वादे किए थे, लेकिन सरकार के तीन साल बीत जाने के बाद भी किसानों को इन दामों पर फसल बेचने का अवसर नहीं मिला। कांग्रेस सरकार के समय किसानों को बोनस, कर्जमाफी और उचित मुआवजा दिया जाता था, जबकि भाजपा सरकार ने केवल उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए हैं।

बीज अनुदान अभी तक नहीं मिला (Betul Kheti News)
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि रबी फसल के बीज पर मिलने वाला अनुदान भी अब तक किसानों को नहीं मिला है और जिन किसानों की फसल खराब हुई थी, उन्हें बीमा राशि तक नहीं दी गई। बीमा कंपनी ने निश्चित तिथि पर बीमा प्रीमियम तो वसूल लिया, लेकिन जिन किसानों ने एक दिन की देरी से भुगतान किया, उन्हें बीमा से वंचित कर दिया गया। अब सरकार को चाहिए कि वह भी बीमा राशि देने की एक निश्चित तारीख तय करे। (Betul Kheti News)
आंदोलन करने की दी चेतावनी (Betul Kheti News)
जिला किसान कांग्रेस ने मांग की है कि राज्यपाल इस विषय में हस्तक्षेप करें और किसानों को खरीफ फसल के लिए उन्नत बीज तथा फसल बीमा तत्काल उपलब्ध कराया जाए। यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो किसान आंदोलन के लिए विवश होंगे। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। (Betul Kheti News)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



