बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

प्रतिभा: छोटे से ढाने में जन्मी और पढ़ी, चुनालोहमा में ब्याही और अब पाई यह बड़ी कामयाबी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के भीमपुर विकासखंड के ग्राम चुनालोहमा की प्रमिला गोहे ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एमए (हिन्दी) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्रमिला को गोल्ड मेडल के लिए भी नामांकित किया गया है। आदिवासी बहुल ब्लॉक के छोटे से गांव में जन्मी प्रमिला की इस बड़ी उपलब्धि से ग्रामवासी भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

    बड़ी उपलब्धि: आठनेर की बेटी शीतल बनी इसरो में वैज्ञानिक

    प्रमिला का जन्म और पालन-पोषण के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा खामापुर (थाना ढाना) में हुई है। उनका विवाह चुनालोहमा निवासी और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ में हिन्दी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार गोहे से हुआ। प्रमिला गोहे वर्तमान में हिन्दी विभाग, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर छत्तीसगढ़ में डॉ. गौरी त्रिपाठी सह प्राध्यापक के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं।

    उपलब्धि: श्रेया ने पेश किया ‘ऑर्थोडॉन्टिक्स का इतिहास’ विषय पर शोध लेखन

    प्रमिला ने बताया कि घर में शैक्षिक वातावरण के चलते ही उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहने का निरंतर प्रयास किया है। प्रतियोगिता भावना और कठोर परिश्रम के प्रतिफल में यह सफलता मिली है। इस सफलता पर उन्हें माता-पिता विमला-गेंदु पुवारे, सास-ससुर रैना देवी-अमृतलाल गोहे, जेठ डॉ. सुरेश गोहे (दिल्ली), देवर बाकेबिहारी गोहे, भाई शिव पुवारे, सुरेश पुवारे (शोधार्थी बीएचयू), मुकेश पुवारे (शोधार्थी डीयू) ने बधाई प्रेषित की है।

    उपलब्धि: स्वाति का टोरंटो यूनिवर्सिटी में साइंटिस्ट के पद पर चयन

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button