बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Fire : वीडियो में देखें आग का तांडव, 60 से 70 एकड़ क्षेत्र में किया सब कुछ खाक; चारा, पाइप और लकड़ी जली

• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम सावंगी (मासोद) में रविवार दोपहर में एक खेत में भीषण आग लग गई। आग शुभम मकोड़े के खेत में लगी। खेत में गेहूं कटाई के बाद नरवाई बची थी। उसी नरवाई में आग लग गई।

दोपहर में तेज हवा चल रही थी। जिससे आग हवा के साथ बहुत तेजी से चारों तरफ फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि आग जब तक काबू में आती, तब तक आग तेजी से किसानों के खेत में पहुंच गई थी।

आग लगने से लगभग 60 से 70 एकड़ में 5 किसानों का पशु चारा और एक किसान के पाइप जल गए। इसके साथ ही 10 बड़े आम के पेड़ और जलाऊ लकड़ी भी जल गई। आग पर फायर कर्मचारी धनराज पवार, भूपेंद्र राठौड़ ने काबू पाया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button