बैतूल अपडेट

Special Astronomical Event : सूर्ययात्रा का मध्‍यांतर शनिवार को, दोपहर में होगी खास खगोलीय घटना

Surya Yatra ends on Saturday, special astronomical event will happen in the afternoon

शनिवार (23 सितम्‍बर) को दोपहर 12 बजकर 20 मिनिट पर सूर्य की किरणें भूमध्‍यरेखा के उपर लंबवत होने जा रही हैं। इसमें सूर्य पृथ्‍वी की भूमध्‍य रेखा के ठीक ऊपर महसूस होगा। नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पृथ्‍वी के मध्‍य भाग में सूर्य के पहुंचते दिखने की खगोलीय घटना इक्‍वीनॉक्‍स कहलाती है। यह 21 मार्च के बाद यह इस साल का दूसरा इक्‍वीनॉक्‍स होगा।

सारिका ने बताया कि यह दिन भर चलने वाली घटना नहीं है। भारत में यह घटना दोपहर 12 बजकर 20 मिनिट पर होगी। इसके बाद सूर्य दक्षिण में मकर रेखा की ओर बढ़ता दिखेगा। किसी भी स्‍थान के लिये यह समय आम तौर पर पिछले साल की तुलना में 6 घंटे बढ़ जाता है। 2022 में यह भारत में प्रात: 6 बजकर 28 मिनिट पर हुआ था।

सारिका ने बताया कि यह सितम्‍बर इक्‍वीनॉक्‍स की यह घटना 22, 23 या 24 सितंबर को होती है। लेकिन, इस सदी के अंत में सन 2092 और 2096 में यह 21 सितम्‍बर को होगा। इसी प्रकार 24 सितम्‍बर को यह पिछली बार 1931 को हुआ था अब यह 2303 में होगा ।

सारिका ने बताया कि सबसे महत्‍वपूर्ण यह है कि इक्‍वीनॉक्‍स में दिन और रात ठीक बराबर नहीं होते हैं। दिन और रात बराबर होने की घटना उत्‍तरी गोलार्ध में इसके कुछ दिन बाद होती है इसे इक्‍वीलक्‍स कहते हैं। यह उस स्‍थान के अंक्षाश पर निर्भर करती है कि कब दिन और रात बराबर होंगे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button