12th Fail : विधु विनोद चोपड़ा ने ’12वीं फेल’ के लिए खर्च किए जिंदगी के कई साल, दर्शाती है युवाओं का संघर्ष
12th Fail’ Teaser Vidhu Vinod Chopra, Film from Vidhu Vinod Chopra, 12th Fail, 12th Fail 2023, 12th Fail film, 12th Fail Movie, 12th Fail New Movie, 12th Fail Movie 2023, 12th Fail Restart, 12th Fail Film, 12th Fail Song Restart Out, 12th Fail Title Track, 12th Fail Trailer, 12th Fail’s Restart Song, 12th Fail Movie, 12th Fail Movie Release Date, 12th Fail Movie Oct 2023

12th Fail : फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को अपनी ग्रैंड रिलीज से सिर्फ 4 दिन दूर है। जिसमें मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही कई कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है।
दूसरी ओर दर्शकों और फैन्स के बीच भी फिल्म को लेकर जबरदस्त पॉसिटिविटी देखने मिल रही है। फिलहाल लीड एक्टर्स द्वारा फिल्म के लिए चल रहे प्रचार के अलावा, फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया और समय के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाने और लिखने में कितने साल लग गए। हाल ही में एक मीडिया इवेंट के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने कहा*, ”12वीं फेल (12th Fail) फिल्म को मैंने 3 साल तक लिखा है और इस पर मैंने अपने जीवन के साढ़े चार साल खर्च किए हैं। जब मैं 66 साल का था तब मैंने फिल्म लिखना शुरू किया था। अब मैं 71 साल का हूं, तो आप सोचिए कि फिल्म बनाने में कितने साल लगे होंगे।
इसमें इतने साल इसलिए लग गए क्योंकि वह फिल्म आपकी, मेरी और हर किसी की जिंदगी की कहानी है। जब आप इसे देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें इतने साल क्यों लगे। यह बहुत अच्छी फिल्म है।”
12वीं फेल (12th Fail) की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और लोगों में फिल्म देखने की उत्सुकता तेज है। ऐसे में खुद फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की तऱफ से सामने आए इस बयान ने, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं, से यह साफ होता है कि फिल्म की क्वालिटी और कंटेंट कितना जबरदस्त होगा।
ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से कही ज्यादा है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 12वीं (12th Fail) फेल 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




