बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

illegal business : हाईवे के ओवर ब्रिज के नीचे कर रहा था युवक ग्राहकों का इंतजार, पुलिस ने किया 700 ग्राम गांजा समेत गिरफ्तार

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई में प्रभातपट्टन रोड पर नेशनल हाईवे के फोरलेन मार्ग के ओवर ब्रिज के नीचे गांजा बेचने के लिए खड़े युवक को पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से 700 ग्राम गांजा जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।

    थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक प्रभातपट्टन रोड पर स्थित फोरलेन मार्ग के ओवर ब्रिज के नीचे एक थैली में गांजा लेकर खड़ा है और किसी ग्राहक को बेचने की फिराक में है।

    सूचना पर एसडीओपी नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राकेश सरेयाम, उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक, निलेश सोनी, आरक्षक रोहित कुशवाहा, कमलेश भलावी, गोपाल पवार की टीम बनाकर ओवर ब्रिज के पास पहुंचकर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। गिरफ्त में आए युवक अनिल पिता सुखदास तायवाड़े निवासी गांधी वार्ड मुलताई की तलाशी ली तो थैली में गांजा रखा हुआ था।

    थाना प्रभारी श्री लाटा ने बताया आरोपी अनिल तायवाडे के पास से 7 हजार रुपए कीमत का 700 ग्राम गांजा जप्त किया है। आरोपी अनिल तायवाडे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button