बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Finance Minister’s generosity : जब भाषण के बीच अधिकारी ने मांगा पानी, बोतल लेकर पहुंच गईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक महिला अधिकारी को पानी देती नजर आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री की इस पेशकश की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) की प्रबंध निदेशक पद्मजा चुंडुरु मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रही थीं। 

इसी दौरान उन्होंने पानी मांगा। तभी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पानी की बोतल लेकर उनके पास पहुंच गईं। कार्यक्रम के वीडियो में देखा जा सकता है कि चुंडुरु अपनी स्पीच के बीच में रुककर पानी के लिए कहती हैं। पानी की ओर इशारा करने के बाद वह अपनी स्पीच को जारी रखती हैं। तभी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पोडियम पर उनके पास पानी की बोतल लेकर पहुंच जाती हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने ही बोतल खोलकर महिला अधिकारी को दी। 

हावभाव से अभिभूत, चुंडुरु ने वित्त मंत्री को धन्यवाद दिया और सभी ऑडियंस ने ताली बजाकर उनकी सराहना की। यह मामला शनिवार को एनएसडीएल की रजत जयंती मनाने के लिए मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम का है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में छात्रों के लिए एनएसडीएल के निवेशक जागरूकता कार्यक्रम ‘मार्केट का एकलव्य’ का शुभारंभ किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है…👇
https://twitter.com/dpradhanbjp/status/1523352651051802625?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1523352651051802625%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-6559000691680128109.ampproject.net%2F2204221712000%2Fframe.html

न्यूज एंड इमेज सोर्स:👇👇👇https://www.livehindustan.com/national/story-video-nirmala-sitharaman-garnered-praise-for-offering-water-to-managing-director-of-nsdl-padmaja-chunduru-6462227.amp.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button