बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

dukan me lagai aag : युवा मोर्चा के पदाधिकारी की किराना और बाइक रिपेयरिंग की दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग

▪️ राजेंद्र गोहे, बीजादेही
बैतूल जिले के बीजादेही मंडल के युवा मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष अनिल यादव की किराना और बाइक रिपेयरिंग की दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत बीजादेही थाना में की गई है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनिल यादव ने बताया कि वे बीजादेही रहते हैं। उनकी निमिया-नीमगढ़ चौराहे पर किराना और मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। मंगलवार 9 अगस्त को सुबह 9 बजे दुकान बंद करके अपनी पिकअप से दहेज का सामान लेने छिंदवाड़ा जिले के उमरेट गए थे। इसी बीच निमिया गांव के करीब दर्जन भर लोगों ने उनकी दुकान में शाम 5 से 6 बजे के बीच आग लगा दी।

आग लगने से दुकान में रखे नकदी रुपये और सामान पूरी तरह से जल गया है। इससे उन्हें खासा नुकसान हुआ है। शिकायत में उन्होंने दर्जन भर से अधिक लोगों के नाम भी दिए हैं। बताया जाता है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने ही मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button