धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj ka Rashifal, Panchang: सूर्य सी चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, रिश्तों में आएगी मजबूती, देखें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

Aaj Ka Rashifal, Panchang, आज का पंचांग, aaj ka panchang in hindi 2023 today, kal ka panchang, आज का पंचांग तिथि,

Aaj ka Rashifal, Panchang: सूर्य सी चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, रिश्तों में आएगी मजबूती, देखें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग
Source: Credit – Social Media

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचाग, 30 अप्रैल 2023

▪️पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग 26 अप्रैल 2023, जानें शुभ मुहूर्त, क्या कहती है आपकी राशिAaj ka Panchang, Rashifal: पंडित मधुसूदन जोशी के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

ॐ श्री गणेशाय नमः

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,

शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,

मास- (अमावस्यांत) – वैशाख माह,

पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,

तिथि- दशमी 20:28:04,

दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 17 वैशाख गते,

नक्षत्र- मघा 15:29:19, तत्पश्चात-पूर्वाफाल्गुनी,

योग- वृद्धि 11:14:30, तत्पश्चात-ध्रुव,

करण- तैतुल 07:27:28, तत्पश्चात-गर,

सूर्य- मेष राशिगत,

चंद्र- सिंह राशिगत,

ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,

सूर्योदय- 05:42:55,

सूर्यास्त- 18:54:12,

दिन काल- 13:11:16,

रात्री काल- 10:47:51,

चंद्रोदय- 14:00:25,

चंद्रास्त- 27:14:50,

राहू काल- 17:15-18:54 अशुभ,

यम घंटा- 12:19-13:57 अशुभ,

अभिजित – 11:52 – 12:45 शुभ,

गंड मूल- 05:43-15:29 अशुभ,

दिशा शूल – पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाने से शरीर में रोग बढ़ता है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:22 – 09:01,

लाभ- 09:01 – 10:40,

अमृत- 10:40 – 12:19,

शुभ- 13:57 – 15:36,

रात्री की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 18:54 – 20:15,

अमृत- 20:15 – 21:36,

चर- 21:36 – 22:57,

लाभ- 25:39 – 27:40,

शुभ- 28:21 – 29:42,

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।

2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।

3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।

4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।

6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।

7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र 

सूर्य- 05:43 – 06:49,

शुक्र- 06:49 – 07:55,

बुध- 07:55 – 09:01,

चन्द्र- 09:01 – 10:07,

शनि- 10:07 – 11:13,

बृहस्पति- 11:13 – 12:19,

मंगल- 12:19 – 13:25,

सूर्य- 13:25 – 14:30,

शुक्र- 14:30 – 15:36,

बुध- 15:36 – 16:42,

चन्द्र- 16:42 – 17:48,

शनि- 17:48 – 18:54, 

रात्रि का होरा चक्र 

बृहस्पति- 18:54 – 19:48,

मंगल- 19:48 – 20:42,

सूर्य- 20:42 – 21:36,

शुक्र- 21:36 – 22:30,

बुध- 22:30 – 23:24,

चन्द्र- 23:24 – 24:18,

शनि- 24:18 – 25:12,

बृहस्पति- 25:12 – 26:06,

मंगल- 26:06 – 27:00,

सूर्य- 27:00 – 27:54,

शुक्र- 27:54 – 28:48,

बुध- 28:48 – 29:42,

आज का राशिफल

मेष राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है, परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे, सभी अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे और वरिष्ठ सदस्यों से यह भी सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखें, जिससे भविष्य में कोई परेशानी भी ना हो।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। छात्रों के लिए भी दिन विशेष सफलता का है। विदेशों से भी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे, गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्रों में वृद्धि होगी। जो युवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, वह घर से दूर रहकर कोई अच्छा कोचिंग सेंटर ज्वाइन करेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो यात्रा के दौरान किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी। जो आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक विकास होने की संभावना है, सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। अन्य दिनों से रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। खर्च को लेकर परेशान होंगे। ऑफिस में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आप अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। जो 1लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

सिंह राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। जो राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपको सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा। नेताओं से मिलने के अवसर मिलेंगे। कंपटीशन की तैयारी कर रहे जातकों को घर से दूर रहकर कोई कोचिंग सेंटर ज्वाइन करेंगे, जिससे उन्हें तैयारी करने में सहायता मिल सके और वह कामयाबी हासिल कर सकें। पिताजी से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपका प्रसन्नता से भरा रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। घर से दूर रिश्तेदार के यहां दावत में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी से भी कहीं आकर कोई बात ना करें।

शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

तुला राशि :- आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आप जो प्रयास कर रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपका रुका हुआ धन आपको किसी मित्र की सहायता से प्राप्त होगा। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार के साथ आंशिक सुख शांति रहेगी। आप कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वाले सभी मिलकर अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे। आप परिवार की भलाई के लिए कुछ बदलाव करने के बारे में अपने वरिष्ठों से बात करेंगे, जिससे कुछ लोग आपसे नाखुश नजर आएंगे। बहन के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।

धनु राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जिन्हें लेकर आप कोई निर्णय करने में असमंजस में रहेंगे। किसी पुराने मित्र से पुनः संपर्क हो सकता है, जिससे मिलकर आप काफी खुश नजर आएंगे। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आप रुकी हुई योजना को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।

मकर राशि :- आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी रिश्तेदार के यहां पार्टी में शामिल होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा। वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। भाई, बहन में चल रही अनबन समाप्त होगी। आपके परिवार में चली आ रही समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन भी संभव है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। आस-पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सम्मिलित होंगे।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

मीन राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर बनी हुई समस्याओं में राहत मिलेगी। लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी। आप अपने लव पार्टनर को अपने मन की बात बताएंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें आप मनपसंद कार्यों को करेंगे। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

सुविचार

“अविश्रामं वहेत् भारं शीतोष्णं च न विन्दति।
ससंतोषस्तथा नित्यं त्रीणि शिक्षेत गर्दभात्॥”

भावार्थ : विश्राम के लिए बिना भार वहन करना, ताप-ठंड ना देखना और संतोष, हमेशा यह तीन चीजें हमें अपने कुल (गढ़) से सीखनी चाहिए। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।

पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

Related Articles

Back to top button