बैतूल अपडेट

Betul News Today: डैम में मिला अतिथि विद्वान का शव, एक दिन पहले निकले थे घर से

Betul News Today: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक अतिथि विद्वान का शव डैम में मिला है। वे एक दिन पहले दोपहर में अपने घर से निकले थे। इस घटना से परिजनों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला आठनेर थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर निवासी और भीमपुर शासकीय महाविद्यालय में अतिथि विद्वान के रूप में सेवाएं दे रहे विनोद मगरदे (50) का शव आज बीजासनी डैम में मिला। वे भैंसदेही न्यायालय के अधिवक्ता परेश मगरदे के बड़े भाई हैं। बताया जाता है कि श्री मगरदे लंबे समय से मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे थे। उनका इलाज भी अमरावती में चल रहा था।

Betul News Today: डैम में मिला अतिथि विद्वान का शव, एक दिन पहले निकले थे घर से

रात भर तलाश में जुटे रहे परिजन

परिजनों के अनुसार श्री मगरदे सोमवार दोपहर करीब चार बजे घर से निकले थे। इसके बाद देर रात तक वापस घर नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मंदिर के पास पड़ा मिला सामान

मंगलवार सुबह बीजासनी मंदिर के पास ग्रामीणों को उनकी चप्पल, मोबाइल और पर्स मिला। इस पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीजासनी डैम की तलाश की। इसके बाद पानी में श्री मगरदे का शव मिला। जिसे बाहर निकलवाया गया।

Betul News Today: डैम में मिला अतिथि विद्वान का शव, एक दिन पहले निकले थे घर से

बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोग

डैम में शव मिलने की खबर लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। दूसरी ओर इस घटना से श्री मगरदे के परिजनों और परिचितों सहित क्षेत्रवासियों में गहरा शोक है।

जांच में जुटी आठनेर पुलिस

इधर पुलिस ने शव निकालने के बाद एहतियात के तौर पर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button