बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा पर 5 धाराओं में मामला दर्ज

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा एवं एक अन्य के खिलाफ कोतवाली बैतूल थाना में 5 अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में विधायक निलय डागा द्वारा दायर याचिका पर न्यायालय ने प्रकरण पंजीबद्ध करने के आदेश दिए थे। कोतवाली टीआई रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि विकास मिश्रा और विनय पवार के विरुद्ध फेसबुक कर माध्यम से सम्मान को ठेस पहुंचाने पर धारा 500, 469, 200, 203, 190 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इन धाराओं के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है।
    यह था मामला… फर्जी आईडी से विधायक को कर रहे थे बदनाम, अब होगी एफआईआर
    उल्लेखनीय है कि इस मामले में बैतूल विधायक निलय डागा ने अधिवक्ता अंशुल गर्ग के माध्यम से न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि विधायक निलय डागा के खिलाफ अनुज पंवार नाम की फेसबुक आईडी से अपमानजनक पोस्ट डाली जा रही थी। फर्जी आईडी बनाने के आरोप भी लगाए गए थे। न्यायालय ने याचिका की सुनवाई कर प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसी के परिपालन में पुलिस ने मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा और विनय पवार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। टीआई श्री हिंगवे के मुताबिक इस मामले में जांच में पुलिस ने कुछ फर्जी आईडी बनाना नहीं पाया है। सम्मान को ठेस पहुंचाना जांच में पाया गया है। इसलिए उक्त धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button