बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

NH पर Accident… अज्ञात कार ने मारी टक्कर: बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बैतूल। बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे (NH) पर बीती रात एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं मृत युवक का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंपा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पृथ्वीराज कासदेकर और हेमंत बारस्कर मंगलवार-बुधवार की रात चिचोली से हमलापुर आ रहे थे। इस बीच खेड़ी में स्थित वाटर पार्क के पास रात करीब 12 बजे उनकी बाइक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इससे पृथ्वीराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पृथ्वीराज के शव का आज सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि दोनों युवक ईंट भट्टे पर काम करते हैं। मृतक कोल्हूढाना का रहने वाला है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button