मनोरंजन अपडेट

Ajagar ka video : खेत में था 8 फीट का अजगर, मुर्गी का किया शिकार

Ajagar ka video : मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय और इसके आसपास के क्षेत्र में जहरीले सांप ही नहीं बल्कि अजगर का भी रिहायशी इलाकों या खेतों में पहुंचना अब आम होता जा रहा है। हाल ही में सोहागपुर गांव में एक अजगर निकला था। अब बुधवार को सोनाघाटी में एक खेत में विशालकाय अजगर नजर आया।

Ajagar ka video : खेत में था 8 फीट का अजगर, मुर्गी का किया शिकार

Ajagar ka video : मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय और इसके आसपास के क्षेत्र में जहरीले सांप ही नहीं बल्कि अजगर का भी रिहायशी इलाकों या खेतों में पहुंचना अब आम होता जा रहा है। हाल ही में सोहागपुर गांव में एक अजगर निकला था। अब बुधवार को सोनाघाटी में एक खेत में विशालकाय अजगर नजर आया।

सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि सोनाघाटी में दीपांशु चौधरी के खेत पर करीब 8 फीट लंबा विशालकाय अजगर नजर आया था। वह उस समय मुर्गी का शिकार कर रहा था। उसी समय वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ी। बताया जाता है कि तब तक वह मुर्गी को मार चुका था।

हालांकि उस पर नजर पड़ने पर लोग जब वहां पहुंचे तो वह हरी-भरी झाड़ियों के बीच जाकर छिप गया था। अजगर होने की सूचना तत्काल ही सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू किया।

हरी-भरी झाड़ियों में जहां भीतर कुछ नजर नहीं आता, अजगर को तलाश करने में खासी मशक्कत करना पड़ा। हालांकि विशाल आकार के कारण जल्द ही उसे तलाश लिया गया। इसके बाद उसे नापा गया तो पूरे 8 फीट का अजगर पाया गया।

सर्प मित्र विशाल ने बताया कि अजगर ने मुर्गी का शिकार जरुर कर लिया था, लेकिन निकल नहीं पाया था। यही कारण है कि आज का अजगर बहुत फुर्तीला था और तेजी से भाग रहा था। रेस्क्यू के बाद उसे अनुकूलित वातावरण में ले जाकर छोड़ दिया गया।

यहां देखें अजगर के रेस्क्यू का वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button