बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पेयजल पाइप लाइन शिफ्ट किए बिना ही किया जा रहा सड़क चौड़ीकरण, पार्षद ने जताई आपत्ति

• निखिल सोनी, आठनेर
बैतूल जिले के आठनेर नगर में नगर परिषद द्वारा नगर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। बैतूल रोड पर बस स्टैंड से गुणवंत नगर मोहल्ले तक जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम प्रारंभ किया है। इसमें सड़क के दोनों और चौड़ाई बढ़ाकर बीच में डिवाइडर लगाया जाएगा। इसका काम अभी चल रहा है। लेकिन रोड किनारे वार्ड नंबर 6 और 7 को पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन आ रही है।

इसकी शिफ्टिंग अभी तक नहीं की गई है। रोड चौड़ी होने के बाद पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। इसको देखते हुए पार्षद सुधाकर नागले और नागरिकों ने नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन देकर रोड चौड़ी होने के पहले पेयजल पाइप लाइन को शिफ्ट करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें… Hyundai Venue Facelift 2022 भारत में लॉन्च, नए फीचर्स देख आप कह उठेंगे- वाह क्या कार है, देखें इस कार की कंप्लीट डिटेल

पार्षद सुधाकर नागले ने कहा कि पेयजल पाइप लाइन रोड के किनारे पर शिफ्ट करना चाहिए। लेकिन ठेकेदार और नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। रोड चौड़ी होने के बाद वाहनों के दबाव से पाइप लाइन फूट सकती है। जिससे पेयजल आपूर्ति में बाधा आएगी और पाइप लाइन बदलने में फिर रोड टूटेगी।

यह भी पढ़ें… Devar Bhabhi dance : लो चली मैं… गाने पर भाभी ने देवर की शादी में गजब का डांस कर मचाया धमाल, खुश होकर रिश्तेदारों ने कर दी नोटों की बारिश

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button