बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भारत को विश्वगुरू बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, युवा सम्मेलन में बोले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    आने वाली सदी भारत की है। राष्ट्रवादी ताकतों के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू के स्थान पर पुन: स्थापित होगा। भारत को विश्वगुरू बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उक्त उद्गार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बैतूल आए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने जिला कार्यालय विजय भवन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विशाल युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

    सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने की। सम्मेलन में सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, सुभाष आहूजा, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावलकर, उपाध्यक्ष नरेश फाटे, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अंकित आर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील अड़लक, पूर्व जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वरूण धोटे, बाबा खड़िया मंचासीन थे।

    बड़ी संख्या में सम्मेलन में आए युवाओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने कहा कि देश में एक मात्र राजनैतिक दल भाजपा है जिसमें युवाओं को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाता है। श्री पंवार ने कहा कि भाजपा का गौरवशाली इतिहास है। इससे युवाओ को परिचित होना चाहिए। उन्होने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की ताकत बढ़ रही है। श्री पंवार ने इसका श्रेय युवाओं को देते हुए कहा कि युवाओं ने देश का नेतृत्व ईमानदार और राष्ट्रवादी हाथों में दिया है। यह उसी का परिणाम है।

    श्री पंवार ने युवाओ से आव्हान किया कि पार्टी जिसे जो जिम्मेदारी दे वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएं। प्रारंभ में भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सम्मेलन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। सम्मेलन का संचालन भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने एवं आभार भास्कर मगरदे ने किया। सम्मेलन में जिले के 29 संगठनात्मक मंडलों से लगभग ढाई हजार युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

    हमारी ओर देख रहा समाज: बबला

    पार्टी जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि जितना मजबूत युवा मोर्चा होगा उतनी ही मजबूत भाजपा होगी। श्री शुक्ला ने कहा कि आज समाज हमारी ओर आशा भरी नजरो से देख रहा है। समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हम सबकी जिम्मेदारी है।

    भाजपा की रीढ है युवा मोर्चा : सांसद

    सांसद श्री उइके ने युवा मोर्चा को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री उइके ने कहा कि राम, कृष्ण, शिवाजी, विवेकानंद, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे युवा आज भी सभी के प्रेरणास्त्रोत हैं।

    पुलिस थाना पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर एफआईआर की मांग

    कार्यों को नीचे तक ले जाए मोर्चा: हेमंत

    पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने युवा मोर्चा की पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कार्यकर्ताओं से केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को नीचे तक ले जाने का आव्हान किया।

    युवाओं में राष्ट्र के प्रति हैं जज्बा: डॉ. पंडाग्रे

    आमला विधायक डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि युवा शक्ति में राष्ट्र, समाज के लिए कुछ करने का जज्बा होता है। चुनावों में पार्टी की जीत में युवा मोर्चा की अहम भूमिका होती है।

    प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत

    प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बैतूल आए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार का युवाओ ने नगर में जगह जगह जोरदार स्वागत किया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button