बैतूल अपडेट

Betul Crime News : युवती को पहले दी लिफ्ट, फिर सुनसान जगह पर की छेड़छाड़, विरोध पर चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला

Betul Update: The girl was first given a lift, then molested at a deserted place, attacked with a knife when she protested.

Betul Crime News: बैतूल। जिला मुख्यालय पर शनिवार रात्रि में एक युवती को पहले तो लिफ्ट दी गई, फिर सुनसान इलाके में बाइक रोककर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी गई। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने पास रखे चाकू से युवती पर ताबड़तोड़ अंदाज में हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालवीय वार्ड नागदेव मंदिर के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के एक ग्राम की 22 वर्षीय युवती फिलहाल बैतूल के गौठाना में रह रही है। बीती रात को वह आकाशवाणी रोड से अपने घर जा रही थी। इसी बीच एक मोटर साइकिल पर दो युवक आए। उन्होंने मोटर साइकिल रोकी और युवती को घर छोड़ने की बात कहने लगे।

उनके द्वारा बार-बार बोलने पर युवती लिफ्ट लेने के लिए तैयार हो गई और उनके साथ चली गई। इस बीच नागदेव मंदिर के पास गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने की बात कह कर एक युवक पेट्रोल लेने के बहाने वहां से चला गया। वहीं दूसरे युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसके पास रखे चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ अंदाज में जानलेवा वार कर दिए।

अचानक हुए हमले में युवती लहूलुहान हो गई और मौके पर ही गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। इधर युवती दर्द से और खुद को बचाने की मदद मांगते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। मोहल्ले वालों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली और गंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवती का गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है।

फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है। उनकी तलाश की जा रही है। उनकी तलाश में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उधर इस घटना से युवती की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। इस घटना से लोगों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Betul News : पत्नी के चेहरे पर डाला था एसिड, आरोपी पति को कोर्ट ने सुनाई यह सजा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button