बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटलाइफस्टाइल अपडेट

Crassula Plant : ‘पैसों के चुंबक’ के नाम से मशहूर है यह पौधा, मनी प्लांट से भी तेजी से दिखाता है असर, कर देता है पैसों की बारिश

Crassula Plant : वास्तु शास्त्र घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाने का काम करता है. वास्तु में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिन्हें घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है. अक्सर लोगों को मनी प्लांट लगाते देखा है. या फिर मनी प्लांट लगाने के नियमों के बारे में बात करे सुना होगा. लेकिन वास्तु के अनुसार क्रासुला प्लांट मनी प्लांट से भी ज्यादा तेज असर दिखाता है. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला के फायदे और सही दिशा के बारे में.

वास्तु शास्त्र में क्रासुला का पौधा बहुत शुभ माना गया है. ये पौधा बेहद लाभकारी सिद्ध होता है. ऐसा माना जाता है कि इसे घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं. साथ ही, धन के नए रास्तु खुलते हैं. व्यक्ति के हाथ में धन ही धन होता है. वास्तु के अनुसार इसे धन के पौधे के नाम से भी जाना जाता है. लेकिन इसे सही दिशा में लगाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें… Sun Transit 2022: 15 मई से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, ग्रहों के राजा सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा

फेंगशुई में भी क्रासुला का पौधा बहुत लाभकारी माना गया है. इसे घर में लगाने से जहां धन का आकर्षण बढ़ात है. वहीं, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. अगर आपके पास पैसा है, लेकिन पैसा टिकता नहीं है, तो भी क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं. जल्द ही लाभ होगा.

क्रासुला के पौधे को इंग्लिश में मनी ट्री के नाम से भी जाना जाता है. साथ ही, इसे फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट, जेड प्लांट और मनी प्लांट के नाम से भी जानते हैं. वहीं, इसे कुबेराशी प्लांट और पैसों का चुंबक भी कहा जाता है. इसके नाम से ही इसकी खासियत का पता लग जाता है. देखने में ये पौधा बहुत छोटा होता है. पत्तियां छोटी और फैलावदार होती हैं.

यह भी पढ़ें… Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता है सूर्य पर्वत पर त्रिशूल का चिह्न, सूर्य देव की रहती है विशेष कृपा

वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला के पौधे को प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ रखें. जहां सूर्य की रोशन इसके ऊपर पड़े. बता दें कि इस पौधे को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती. हफ्ते में 2-3 बार पानी देना ही काफी होता है.

क्रासुला का पौधा घर में से नकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है. और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है. क्रासुला का पौधा व्यक्ति के आर्थिक समस्याओं को खत्न कर पैसों की बरसात कर देता है. इससे धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं.

News & Image Source :  https://www.asbnewsindia.com/this-plant-is-called-magnet-of-money-shows-effect/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button