Unique style of bride’s entry : दुल्हन ने ऐसे अनूठे अंदाज में ली मंडप में एंट्री कि बाराती ही नहीं घराती भी रह गए दंग, आप भी देखें दुल्हन का यह जबरदस्त अंदाज….
• उत्तम मालवीय, बैतूल
शादी किसी के भी जीवन का ऐसा मौका होता है जिसे कोई भी ताउम्र नहीं भूला सकता। यही कारण है कि इस मौके को और भी यादगार बनाने के लिए नए-नए तौर-तरीके अमल में लाए जाते हैं। इन दिनों नए-नए अंदाज में एंट्री लेकर दूल्हा और दुल्हन चर्चा का विषय बन रहे हैं। हाल ही में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में एक दुल्हन ने घोड़ी पर सवार होकर मंडप में एंट्री ली थी। इसी कड़ी में जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा में एक दुल्हन ने ऐसे अनूठे अंदाज में मंडप में एंट्री ली कि न केवल बाराती बल्कि घराती भी दंग रह गए। दुल्हन का यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम जावरा निवासी वासु कवड़कार और भारती तागड़े का विवाह बीती रात संपन्न हुआ। इस शादी में दुल्हन भारती शादी के मंडप में ट्रैक्टर चलाते हुए पहुँची। पोस्ट ग्रेजुएट भारती के मुताबिक शादी में कार और डोली से एंट्री लेने का ट्रेंड पुराना हो गया है। इसलिए उसने सोचा कि वह खुद टैक्टर चलाते हुए मंडप में आएगी।भारती अपने घर से तैयार होकर ट्रैक्टर पर सवार हुई और ट्रैक्टर चलाते हुए शादी के मंडप में पहुंच गई। देखें वीडियो…👇
दुल्हन को शादी के मंडप में ट्रैक्टर पर बैठा देखकर बराती और घराती आश्चर्यचकित रह गये। भारती ने बताया कि शादी एक ही बार होती है। ऐसे में मंडप में दुल्हन की एंट्री का यूनिक आइडिया शादी जुड़ने के बाद से ही सोच रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। वहीं वह ट्रैक्टर चलाना जानती भी है।
इसलिए उसने सोचा कि वह अब शादी के मंडप में ट्रैक्टर से ही एंट्री लेगी। इसके लिए भारती ने अपने होने वाले पति वासु से भी चर्चा की थी। वासु ने भी इस बात को लेकर हामी भरी थी। जिसके बाद भारती ट्रैक्टर से मंडप में पहुंच गई। दुल्हन की ट्रैक्टर से मंडप में एंट्री सभी को खूब पसंद आई। यह एकदम नए प्रकार की एंट्री थी। जिसको लेकर सभी में भारी उत्साह देखा गया।
‘बैतूल अपडेट’ की खबरें तत्काल प्राप्त करने के लिए हमारे इंस्टाग्राम ग्रुप को ज्वाइन करें। ग्रुप ज्वाइन करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
https://t.me/+k1Riayq0QzZhYWJl



