एपी एक्सप्रेस में वेंडर ने की यात्री से मारपीट, यात्री ने टॉयलेट में छिपकर खुद को बचाया, आमला में ट्रेन रुकवाकर घायल यात्री को भेजा अस्पताल

▪️ गोलू जौंजरे, आमला
Vendor beats up passenger in train: एपी एक्सप्रेस ट्रेन (AP express) में एक वेंडर द्वारा यात्री के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। दहशतजदा यात्री ने खुद को ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाया। सूचना पर मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला जंक्शन (Amla Junction) पर ट्रेन रुकवाई गई। यहां जीआरपी ने दोनों को ट्रेन से उतरवाया। घायल यात्री को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मारपीट की घटना से बोगी में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया था।
जीआरपी (GRP Amla) थाना प्रभारी सुनील कैथवास ने बताया कि एपी एक्सप्रेस ट्रेन में समोसे लेने की बात को लेकर यात्री व पेंट्रीकार वेंडर के बीच मारपीट हुई है। इस दौरान यात्री खुद को बचाने के लिए टायलेट में छिप गया था। मारपीट में यात्री के एक पैर में गभीर चोट लगी हैं। घटना की सूचना किसी यात्री द्वारा रेलवे अधिकारी को दी गई। इस पर रेलवे अधिकारियों द्वारा ट्रेन को आमला रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया।
सूचना मिलने आरपीएफ व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल यात्री और वेंडर को स्टेशन पर उतारा गया हैं। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन लगभग 10 मिनिट रुकी हुई थी। घटना जनरल बोगी में होना बताया गया है। ट्रेन की बोगी खून से सनी हुई थी। पुलिस ने घायल का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया है। यात्री यूपी का निवासी हैं और वेंडर गिरजेश भिंड निवासी बताया जा रहा हैं। दोनों ने अभी तक शिकायत नहीं की हैं। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।



