बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

स्टेट हाइवे पर मवेशी से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

बैतूल। बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर बीती रात एक बाइक मवेशियों से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे घोड़ाडोंगरी के बाजारढाना निवासी सागर परते और अरुण तुमडाम सारणी को ओर से घोड़ाडोंगरी आ रहे थे। इस दौरान सलैया में उनकी बाइक मवेशियों से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने इसकी सूचना 100 डायल को दी। इस पर 100 डायल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button