Betul Today News: सराड़ गांव में हुआ बोर खनन, भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली राहत
Betul Today News: Bore mining in Sarad village, relief to the villagers who are facing drinking water crisis in the scorching heat
▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul Today News: विकासखंड बैतूल के ग्राम सराड़ के निवासी बीते कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। ग्रामीणों द्वारा लगातार जलसंकट से राहत दिलाए जाने की गुहार लगाई जा रही थी। आखिरकार उन्हें जलसंकट से राहत मिल गई है।
ग्राम पंचायत के माध्यम से भीषण पेयजल संकट को लेकर जानकारी मिलने पर भाजपा के प्रदेश कोषाध्य्क्ष हेमन्त खण्डेलवाल और जनपद सदस्य सरोज राठौर के प्रयास से ग्राम सराड़ में पंचायत भवन के पास ही माँ ताप्ती की पूजा अर्चना कर ट्यूबवेल मशीन से बोर खनन का कार्य प्रारंभ किया गया। इसके बाद कुछ ही घंटों में ताप्ती नदी के किनारे बसे सराड़ गांव के निवासियों की पुकार सुन माँ ताप्ती की जलधारा फूट पड़ी और लगभग साढ़े तीन इंच पानी इस बोर में लग गया। जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।ग्रामीणों ने नेताद्वय हेमन्त खण्डेवाल और जनपद सदस्य सरोज राठौर का आभार व्यक्त कर कहा कि ऐसे समय में जब पूरा गांव पेयजल संकट से जूझ रहा हो, लोग बून्द बून्द पानी को तरस रहे हो, ऐसे में उन्हें पानी मिल जाए तो इससे बड़ा पुनीत कार्य और क्या हो सकता है।



