टेक/ऑटोयूटिलिटी अपडेट

LML Star electric scooter: Ola की छुट्टी करने आ रहा LML का किलर लुक वाला ये स्कूटर, मिलते हैं धांसू फीचर्स

LML Star electric scooter: भारतीय बाजार में LML ने एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ धमाकेदार वापसी की है। इस स्कूटर में बेहद धांसू फीचर्स के साथ ही जबरदस्त स्टाइलिश लुक भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कूटर कि शुरुआती एक्स शोरुम कीमत कंपनी ने करीब 1 लाख रुपए रखी है। साथ ही इस स्कूटर कि डिलीवरी अगले साल कि शुरुआत से हो सकती है। अभी इसकी प्री बुकिंग शुरु की गई है।

ऐसा है LML Star electric scooter 

आपको बता दें कि कंपनी अपने इस पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टार की बुकिंग बिना किसी टोकन अमाउंट के साथ कर रही है। यानी आप बिन पैसे दिए इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक, स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देगा. इसमें एडजेस्टेबल सीटिंग, एक इंटरैक्टिव स्क्रीन, एक फोटोसेंसेटिव हेडलैंप मिलेगी। इसमें 360 डिग्री कैमरा, हैप्टिक फीडबैक और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। स्कूटर बेहद मजबूत डिजाइन के साथ आएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में ब्लैक कलर का एप्रिन दिया गया है। स्कूटर में एक 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिख रहा है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, सहित कई दूसरे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इसीलिए अगर आप भी कोई बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने कि सोच रहे हैं तो एलएमएल का ये धांसू स्कूटर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। साथ ही इस स्कूटर को खरीदने के लिए कंपनी से जुड़ी बैंक आपको एक जबरदस्त फाइनेंस प्लान भी ऑफर कर सकती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button