बड़ी खबरें

Ladki Bahin Yojana e-KYC: लाड़ली बहना योजना से हटेंगे थोक में नाम, अगली किस्त से पहले पूरी करना होगा यह शर्त

Ladki Bahin Yojana e-KYC: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र राज्य में मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में सहायता राशि दी जाती है। लेकिन सरकार ने हाल ही में देखा कि कुछ लाभार्थी योजना का गलत तरीके से लाभ उठा रही हैं। इसे रोकने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है।

अब पति या पिता की e-KYC जरूरी

महाराष्ट्र में पहले योजना में सिर्फ महिला लाभार्थी की आय को देखा जाता था। लेकिन, अब शादीशुदा महिलाओं के लिए उनके पति और अविवाहित महिलाओं के लिए उनके पिता की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसका मतलब यह है कि लाभ पाने के लिए परिवार की कुल सालाना आय का सही आंकलन होना जरूरी है। अगर परिवार की कुल आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो महिला योजना का लाभ नहीं ले पाएगी। ऐसे में ई-केवाईसी के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं योजना का लाभ लेने से वंचित हो जाएंगी।

Ladki Bahin Yojana e-KYC: लाड़ली बहना योजना से हटेंगे थोक में नाम, अगली किस्त से पहले पूरी करना होगा यह शर्त

पात्र परिवारों को ही मिलेगा लाभ

महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि कई महिलाएं घरेलू काम या छोटी नौकरियों में लगी होने के बावजूद उनकी आय कम दिखती है। ऐसे में उनके पति या पिता की आमदनी ज्यादा होने के कारण योजना का लाभ असली जरूरतमंद महिलाओं तक नहीं पहुंच पाता। यह बदलाव इसलिए किया गया ताकि योजना का पैसा सही परिवार तक पहुंचे और लाभार्थियों का चयन पारदर्शी हो। इसलिए अब ई-केवाईसी कराना जरुरी कर दिया गया है।

इस तरह से कर सकते हैं ई-केवाईसी

सरकार ने ई-केवाईसी के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc शुरू की है। इसके माध्यम से घर बैठे ई-केवाईसी की जा सकेगी।

  1. वेबसाइट पर जाकर फॉर्म खोलें और अपना आधार नंबर डालें।
  2. नीचे दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
  3. आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे फॉर्म में डालें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  4. यदि KYC पूरी नहीं है, तो अगला पेज खुलेगा। यहां पति (शादीशुदा महिलाओं के लिए) या पिता (अविवाहित महिलाओं के लिए) का आधार नंबर डालें और वही OTP प्रक्रिया दोहराएं।
  5. जाति वर्ग चुनें और घोषणा (Declaration) भरें कि परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं ले रहा और एक विवाहित तथा एक अविवाहित महिला ही योजना का लाभ ले रही हैं।
  6. सारी जानकारी सही भरने के बाद स्क्रीन पर मैसेज आएगा: “Success – आपकी e-KYC सफलतापूर्वक पूरी हो गई है।”
Ladki Bahin Yojana e-KYC: लाड़ली बहना योजना से हटेंगे थोक में नाम, अगली किस्त से पहले पूरी करना होगा यह शर्त

ई-केवाईसी का असली उद्देश्य यह

सरकार ने स्पष्ट किया है कि e-KYC केवल औपचारिकता नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ असली जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचे। पहले केवल महिला के आधार पर पैसा भेजा जाता था, लेकिन कई बार देखा गया कि कुछ फर्जी नामों को लाभ मिल जाता था। अब पति या पिता की जानकारी जोड़ने से परिवार की कुल आय का सही आकलन करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा, हर महिला को सालाना अपने दस्तावेज अपडेट करने होंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि योजना का पैसा सही खाते में पहुंचे और कोई गलत फायदा न उठा सके।

दूसरों पर नहीं रहना होगा निर्भर

ई-केवाईसी पूरी करने के बाद और शर्तों पर खरी उतरने वाली महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे। यह राशि उनके घरेलू खर्च में मदद करेगी और उन्हें अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button