स्वास्थ्य अपडेट

Homemade Color Holi 2023: इन तरीकों से घर पर ही बनाए होली के रंग, त्‍वचा-बालों को नुकसान नहीं, होंगे कई सारे फायदे

Homemade Color Holi 2023: Holi colors made at home with these methods, no harm to skin and hair, there will be many benefits

Homemade Color Holi 2023: इन तरीकों से घर पर ही बनाए होली के रंग, त्‍वचा-बालों को नुकसान नहीं, होंगे कई सारे फायदे

Homemade Color Holi 2023: कुछ दिन में होली का त्यौहार आ रहा है। होली के दिन लोग सिंथेटिक रंगों का उपयोग करते हैं, लेकिन इनके उपयोग से त्वचा और बाल पर कई तरह के साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं। यदि आप केमिकल से भरे रंगों के साथ होली नहीं खेलना चाहते तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप घर पर ही हर्बल कलर तैयार कर सकते। इनसे एक तो आपकी त्वचा और बालों को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि उल्टा आपके त्वचा और बालों को यह फायदे पहुंचाएंगे। आइए जानते हैं किस तरह घर पर ही हर्बल कर तैयार कर सकते हैं…

Homemade Color Holi 2023: हर्बल लाल और जामुनी कलर- नेचुरल तरीके से लाल रंग बनाने के लिए चुकंदर को काट कर सुखाने के बाद पीस लें। अब इसमें अरारोट पाउडर, मैदा या चावल का आटा मिलाकर लाल रंग बना लें। इसके अलावा गुलाब की पंखुड़ियों से लाल रंग बनाने के लिए रोज पेट्ल्स को सुखाकर पीस लें। अब इसमें चंदन पाउडर और चावल का आटा मिलाकर लाल रंग तैयार करें। हर्बल बैंगनी रंग तैयार करने के लिए चकुंदर को पीसकर छान लें. अब इसे पानी में डालकर छोड़ दें। कुछ देर बाद इसका कलर बैंगनी हो जाएगा। जिसे आप होली खेलने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।

केसरिया रंग बनाएं- होली पर केसरिया रंग बनाने के लिए पलाश या टेशू के फूलों को सुखाकर पीस लें। अब इसमें अरारोट या चिकना आटा मिलाकर केसरिया रंग बना लें। इसके अलावा केसर को पीसकर पानी में मिलाने से भी केसरिया रंग तैयार किया जा सकता है।

पीला रंग तैयार करें- हल्दी की मदद से आप हर्बल येलो कलर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए हल्दी में बेसन या चंदन पाउडर मिलाकर पीला कलर बना लें। वहीं गेंदे के फूलों को उबालकर पीसने से भी पीला और नारंगी रंग तैयार हो जाता है।

Homemade Color Holi 2023: हर्बल ग्रीन कलर- हरा रंग बनाने के लिए आप पालक या मेथी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पालक या मेथी को उबालकर पीस लें। इससे गीला रंग तैयार हो जाएगा। वहीं सूखा हरा रंग बनाने के लिए पालक या मेथी को सुखाकर पीस लें. अब इस पाउडर में अरारोट या चावल का आटा मिला लें। वहीं गेंहू के ज्वार से भी आप हरा रंग बना सकते हैं।

ब्लैक हर्बल कलर- ब्लैक हर्बल कलर बनाने के लिए आप काले अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अंगूर के जूस को पानी में मिक्स करके ब्लैक कलर बना लें। वहीं इस मिक्सचर में हल्दी पाउडर या बेकिंग सोडा मिलाकर आप कत्थई रंग भी तैयार कर सकते हैं।

नीला कलर बनाएं- नीला हर्बल रंग बनाने के लिए जकरांदा के फूलों को सुखाकर पीस लें। इसके अलावा जकरांदा के फूलों को उबालकर पेस्ट बनाने से भी आप गीला कलर तैयार कर सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button