बड़ी खबरें

Betul News: बैतूल में 19 नवम्बर को मनाया जाएगा पुरुष दिवस, पहली बार होगा आयोजन, यह है इसका उद्देश्य

Betul News: बैतूल में 19 नवम्बर को मनाया जाएगा पुरुष दिवस, पहली बार होगा आयोजन, यह है इसका उद्देश्य

Betul News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पहली बार पुरुषों के सम्मान में 19 नंवम्बर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस उत्साह के साथ मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम पुरुषों के हित के लिए काम करने वाली गैर सरकारी संस्था Save India Family SIF (NGO) आयोजित करने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर बैतूल के सम्मानित और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

समाजसेवी मीरा एंथोनी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहेंगी।पुरुष दिवस दोपहर 1 से 3 बजे तक नेहरू पार्क बैतूल में मनाया जायेगा। संस्था के काउंसलर डॉ. संदीप गोहे ने बताया कि बहुत विडंबना है कि हमारे समाज में पुरूषों का स्थान महत्वपूर्ण है। किन्तु उनके लिए कभी पुरूष दिवस नहीं मनाया जाता है। बहुत से लोगों को यह भी नहीं मालूम कि पुरूष दिवस भी होता है। समय के साथ धीरे-धीरे पुरूषों के संरक्षण एवं उनकी समस्याओं को सुनने, समझने और निराकरण की आवश्यकता है।

डॉ. संदीप गोहे ने बैतूल और बैतूल जिले के सभी लोगों से अपील की है कि 19 नवम्बर को सभी अपने पिता, पति और उन सभी लोगों को याद जरूर करें जिनसे आपको जीवन में मार्गदर्शन या कुछ न कुछ सीखने, समझने एवं आगे बढ़ने प्रेरणा मिली हो। उन्होंने यह अपील भी की है कि 19 नवंबर को नेहरू पार्क बैतूल में हो रहे पुरुष दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।

डॉ. संदीप गोहे ने SIF संस्था के बारे में बताया कि गत 3 सालों से बैतूल जिले में कार्यरत है जो झूठे आरोपों में फंसे पुरुषों की नि:शुल्क सलाहकारी मदद करती हैं। संस्था का आल इंडिया एक मात्र टोल फ्री नंबर 8882498498 है। जिसमें कि कोई भी प्रताड़ित पुरुष फोन कर नि:शुल्क मदद ले सकता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button