MP Weather : इन जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP Weather: It will rain with thunder and lightning in these districts, Meteorological Department issued an alert

MP Weather : मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज अभी भी बिगड़े हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बीते कई दिनों से रोजाना बारिश और आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके साथ आम लोगों की भी फजीहत हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान चलने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के भोपाल, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में तथा धार, इंदौर, खरगौन, शाजापुर, सिंगरौली, सागर, सीधी, दमोह, देवास एवं आगर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा भोपाल संभाग के जिलों में तथा धार, इंदौर, खरगौन, शाजापुर, देवास एवं आगर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ व्रजपात हो सकता है। इसके अलावा जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में तथा सिंगरौली, सागर, सीधी, दमोह जिलों में गरज के साथ व्रजपात एवं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
इन जिलों में हो चुकी है बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, उज्जैन, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। शेष प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम रीवा, उज्जैन, भोपाल संभागों के जिलों में सामान्य एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज किया गया।
- Also Read : Solar AC For Home: आज ही घर ले आए ये शानदार AC, 25 साल तक नहीं आएगा 1 भी रुपए बिल, जानें कैसे
MP Weather: भोपाल और आसपास यह स्थिति
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार भोपाल और आसपास के क्षेत्र में रविवार को आकाश की स्थिति आंशिक मेघमय रहेगी। भोपाल शहर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की स्थिति बन सकती है। हवा की औसत गति 18 किमी/घंटा रह सकती है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 और 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।



