बैतूल अपडेट

Betul News: पुलिस ने की कॉम्बिंग गश्त, आधा सैकड़ा से ज्यादा वारंटी गिरफ्तार

Betul News: Police combing patrol, arrested more than half a hundred warrants

Betul News: पुलिस ने की कॉम्बिंग गश्त, आधा सैकड़ा से ज्यादा वारंटी गिरफ्तारBetul News: (बैतूल)। बीती रात पुलिस ने जिले भर में कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर उतरे। कॉम्बिंग गश्त के दौरान आधा सैकड़ा से ज्यादा वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गुंडा बदमाशों को भी चेक किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सभी एसडीओपी एवं जिला पुलिस बल के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने देर रात्रि 12 बजे से सुबह 05 बजे तक कॉम्बिंग गश्त की। इसके तहत आधी रात को पुलिस ने गुण्डा-बदमाशों के घरों पर औचक दस्तक दी। कॉम्बिंग गश्त में रात भर में लिस्टेड 97 गुंडा, बदमाशों को चेक किया गया। इसके साथ ही कुल 57 वारंटी गिरफ्तार किए गए। इनमें 23 स्थायी व फरार वारंटी, 29 गिरफ्तार वारंटी और 05 वसूली वारंटी शामिल हैं। यही नहीं 139 वाहनों एवं 14 संदेही भी चेक किए गए।

Betul News: पुलिस ने की कॉम्बिंग गश्त, आधा सैकड़ा से ज्यादा वारंटी गिरफ्तारसमस्त बल को पैदल गश्त को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सोनी के नेतृत्व में लगातार पूरे पुलिस दलबल के साथ प्रभावी पैदल गश्त की जा रही है। साथ ही जनसंवाद भी लगातार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कल रात को बैतूल पुलिस द्वारा जिला स्तर पर की गई कांबिंग गश्त में समस्त एसडीओपी, समस्त पुलिस अमला रात भर सड़कों पर मौजूद रहा। इसका मुख्य उद्देश्य कई वर्षों से फरार चल रहे वारंटशुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडों बदमाशों का औचक चेकिंग, रात्रि में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ है।

पैदल गश्त के सकारात्मक परिणाम हासिल हुए। इसमें 23 स्थाई वारंट, 29 गिरफ्तारी वारंट, 05 वसूली वारंटी (धारा 125 ) सहित कुल 57 वारंटियों की धरपकड़ की गई। 97 गुंडे व निगरानी बदमाश चेक करने के साथ ही 139 वाहनों व 14 संदेहियों को चेक किया गया। आने वाले समय में लगातार पुलिस इस प्रकार की काम्बिंग करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button