
Viral Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Viral Jokes)
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Viral Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Viral Jokes)

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Viral Jokes)
देश में नए ट्रैफिक नियम बनाए ‘पुरुष हो या स्त्री, सभी दुपहिया
वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा
यह फरमान सुनते ही चिंटू की पत्नी तुरंत अपने कमरे में गई…
और अपनी अलमारी खोलकर बोल पड़ी- हे भगवान,
अब मुझे इतने सारे मैचिंग हेलमेट भी खरीदने पड़ेंगे।
चिंटू ने भी लगाया अपना दिमाग और टू व्हीलर ही बेच डाली।
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी
प्यासी औरतें हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।
- Also Read: Viral Jokes: मरीज- उम्र लम्बी करने का कोई तरीका बताइए, डॉक्टर का जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी….
मास्टर जी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है…
पप्पू- मेरी सबसे बड़ी ताकत है किसी भी बात को मैं छिपाकर रख सकता हूं…
मास्टर जी- अच्छा वो कैसे…
पप्पू- मेरे बैग में आपकी बेटी का लव लेटर रखा है
क्या अभी तक मैंने ये बात किसी को बताई…
मास्टर जी बेहोश…
बच्चा School का Admission Form भरते समय पूछा
पापा Mother Tongue में क्या लिखना है ?
पापा- लिख दे बेटा, काफी लंबी और कंट्रोल से काफी बाहर।
साली-जीजा अगले 7 जन्म में क्या बनोगे?
जीजा- जी छिपकली बनूंगा।
साली- वो क्यों?
जीजा- क्योंकि आपकी बहन
सिर्फ छिपकली से ही डरती है।
ये बात साइड में खड़ी बीवी सुन रही थी।
उसके बाद जीजा जी को अगले कुछ दिनों तक एक ही आंख से देखना पड़ा।
डॉक्टर- कैसे हुई ऐसी हालत
घायल मरीज- एक लड़की ने मेरी पैर पर गाड़ी चढ़ा दी।
डॉक्टर- सड़क से दूर, फुटपाथ पर चलना चाहिए था ना।
घायल मरीज- मैं तो गार्डन में लेटा हुआ था।
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇