बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

आधी रात को शमशान में चल रहा था कर्मकांड, तभी पहुंच गई एयरफोर्स पुलिस…

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के आमला नगर में आधी रात को मोक्षधाम में तांत्रिक पूजा और कर्मकांड चल रहा था। इसी बीच गश्त पर निकली एयरफोर्स की पुलिस वहाँ पहुंच गई। इन लोगों को वहां संदिग्ध अवस्था में देख एयरफोर्स पुलिस ने इन्हें आमला सिविल पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने इन पर धारा 151 की कार्यवाही की और कोर्ट में पेश किया।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते कई दिनों से नगर के मोक्षधाम में अज्ञात लोगों द्वारा जादू टोना किया जा रहा है। कल भी आधी रात को पाँच लोग गोला बनाकर पूजा कर जादू टोना कर रहे थे। इसी बीच गश्त पर निकली वायुसेना पुलिस वहां पहुँच गई।

    मोक्षधाम में पाँच लोगों को जादू टोना करते देख एयरफोर्स पुलिस ने पकड़ा और रात्रि में ही आमला पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पाँचों लोगों पर शांति भंग करने का केस दर्ज कर विवेचना में लिया।

    थाना प्रभारी सन्तोष पन्द्रे ने बताया कि मोक्षधाम में पाँच लोगों द्वारा पूजा पाठ करने की शिकायत मिलने पर पाँचों आरोपियों पर धारा 151 की कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button