बैतूल अपडेट
Tapti Janmotsav: ताप्ती जन्मोत्सव पर खेड़ी में निकली भव्य चुनरी पदयात्रा
Tapti Janmotsav: Grand Chunari Padyatra in Khedi on Tapti Janmotsav

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Tapti Janmotsav : आषाढ़ शुक्ल सप्तमी माँ ताप्ती के जन्मोत्सव पर आज खेड़ी से माँ ताप्ती मंदिर समिति ताप्ती घाट खेड़ी के द्वारा माँ शीतला माता मंदिर से 300 मीटर लंबी चुनरी की पूजा अर्चना कर भव्य चुनरी पदयात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा ने पहले ग्राम भ्रमण किया। ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह माँ ताप्ती की चुनरी की पूजा अर्चना की।
साई मंदिर की ओर से पदयात्रियों को खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया। इसी प्रकार ताप्ती भक्तों ने कई जगह फल के स्टाल लगाये और पदयात्रियों को फलाहार भेंट किया। यह यात्रा ताप्ती घाट तक पहुंचेगी, जहां माँ ताप्ती को 300 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जावेगी और विशाल भंडारा प्रसादी वितरण होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



