बैतूल अपडेट

Betul bank robbery attempt: बैतूल में हथियारबंद बदमाशों का बैंक पर धावा, एक आरोपी गिरफ्तार

Betul bank robbery attempt: मुलताई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रविवार रात एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। यहां मुलताई तहसील के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ीकोर्ट में हथियारों से लैस चोरों के एक गिरोह ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बैतूल की शाखा खेड़ीकोर्ट में सेंध लगाने का प्रयास किया।

यह बात अलग है कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह वारदात टल गई। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके अन्य साथी मौके से जीप लेकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस फरार हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पंचायत भवन का ताला तोड़कर पहुंचे अंदर (Betul bank robbery attempt)

स्थानीय ग्रामीण अश्विन पांसे ने बताया कि चोरों ने पहले ग्राम पंचायत भवन के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा। उसके बाद सहकारी बैंक की बिल्डिंग तक पहुंचे। यहां उन्होंने खिड़की तोड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे घबराकर चोर भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है, जबकि बाकी जीप से फरार हो गए।

हथियारों से लैस थे चोर, गांव में दहशत (Betul bank robbery attempt)

बताया जा रहा है कि सभी चोर हथियारों से लैस थे। जिससे घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रात के समय हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का वातावरण फैल गया। लोग पूरी रात जागते रहे और लगातार निगरानी करते रहे कि कहीं चोर दोबारा न लौट आएं।

मुखबिर से मिल चुकी थी पुलिस को सूचना (Betul bank robbery attempt)

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें चोरी की योजना की पूर्व सूचना एक मुखबिर द्वारा मिल चुकी थी। इसी के चलते रविवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी थी। इसी अलर्ट के बाद पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई और जैसे ही चोर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पहुंचे, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस कर रही पकड़े गए आरोपी से पूछताछ (Betul bank robbery attempt)

पकड़े गए आरोपी से पुलिस द्वारा सघन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सके। वहीं जीप से फरार हुए चोरों की तलाश में पुलिस द्वारा नाकेबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ग्रामीणों की मांग- हो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (Betul bank robbery attempt)

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत भवन और बैंक जैसी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। साथ ही रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग को नियमित किया जाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। (Betul bank robbery attempt)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button