MP Minimum Wages Hike 2026: एमपी में 50 लाख श्रमिकों को बड़ी राहत: 1 अप्रैल से बढ़ा वेतन, जानें नई सैलरी स्ट्रक्चर
MP Minimum Wages Hike 2026: Big relief for 50 lakh workers in MP: Salary hike from April 1, know the new salary structure

MP Minimum Wages Hike 2026: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ मध्य प्रदेश के लाखों श्रमिकों को राहत मिली है। श्रम विभाग ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेतन में वृद्धि का आदेश जारी किया है। हालांकि बढ़ोतरी की राशि को लेकर कर्मचारी संगठनों ने असंतोष जताया है और इसे बहुत कम बताया है। मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से श्रमिकों के लिए संशोधित न्यूनतम वेतन दरें लागू कर दी गई हैं।
यह आदेश राज्य के श्रम विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें महंगाई सूचकांक के आधार पर वेतन में वृद्धि की गई है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 50 लाख श्रमिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनमें निजी और औद्योगिक क्षेत्रों के करीब 40 लाख तथा सरकारी विभागों के लगभग 10 लाख श्रमिक शामिल हैं।
दैनिक मजदूरी में 9 रुपए की बढ़ोतरी
श्रम विभाग के अनुसार, न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत परिवर्तनशील महंगाई भत्ते के चलते श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में औसतन 9 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर मासिक वेतन पर करीब 234 रुपए के इजाफे के रूप में दिखाई देगा।
महंगाई सूचकांक के आधार पर संशोधन
वेतन में यह बदलाव जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच दर्ज महंगाई सूचकांक में वृद्धि के आधार पर किया गया है। श्रमायुक्त तन्वी हुड्डा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह नई दरें प्रदेश की 67 श्रेणियों के श्रमिकों पर लागू होंगी।
- यह भी पढ़ें : MP affordable housing scheme: श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रदेश में बनेंगे 5000 सस्ते मल्टीस्टोरी घर, सरकार का बड़ा फैसला
उद्योगों के लिए तय की गई नई दरें
संशोधित वेतन के तहत 26 कार्य दिवस के हिसाब से अकुशल श्रमिक को अब 12425 रुपए मासिक मिलेंगे। वहीं अर्द्धकुशल श्रमिक का वेतन 13421 रुपए, कुशल श्रमिक का 15144 रुपए और उच्च कुशल श्रमिक का वेतन 16769 रुपए प्रति माह निर्धारित किया गया है। दैनिक मजदूरी की बात करें तो अकुशल को 478 रुपए, अर्द्धकुशल को 516 रुपए, कुशल को 582 रुपए और उच्च कुशल श्रमिक को 645 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे।
सरकारी श्रमिकों के लिए अलग प्रावधान
सरकारी विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों के लिए 30 दिन के आधार पर वेतन तय किया गया है। इसमें महंगाई भत्ता जोड़ने के बाद अकुशल श्रमिक को 12425 रुपए और उच्च कुशल श्रमिक को 16769 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
- यह भी पढ़ें : MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी पुलिस भर्ती 2026: 679 आरक्षक पदों पर निकली वैकेंसी, 5 अप्रैल से आवेदन शुरू
कृषि और अन्य क्षेत्रों में भी लागू नई वेतन दरें
कृषि क्षेत्र, बीड़ी और अगरबत्ती उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों पर भी लागू की गई हैं। कृषि क्षेत्र में अकुशल श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर दैनिक मजदूरी 334 रुपए तय की गई है, जो मासिक रूप से लगभग 10012 रुपए बनती है।
कर्मचारी संगठनों ने जताई नाराजगी
वेतन बढ़ोतरी के फैसले पर कर्मचारी संगठनों ने असंतोष जताया है। उनका कहना है कि महंगाई के मुकाबले यह वृद्धि बहुत कम है और इससे श्रमिकों को खास राहत नहीं मिलेगी। संगठनों ने कम से कम 2000 रुपए मासिक वेतन बढ़ाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर वे हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



