बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

encroachment removed : आखिरकार हटा शहर के फुटपाथों का अतिक्रमण, जेसीबी लेकर पहुंचे तो खुद ही हटाई गुमठियां


बैतूल। नगर पालिका ने बुधवार को शहर का अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरु की। इस कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका का राजस्व अमला जैसे ही जेसीबी लेकर पहुंचा तो अतिक्रमणकारी खुद ही अपनी गुमठियां हटाते नजर आए। जिन्होंने नहीं हटाई, उनकी गुमठियां जेसीबी से हटा दी गई।

शहर में जिला अस्पताल के सामने और फुटपाथों पर बुरी तरह से अतिक्रमण हो चुका था। इसके चलते पैदल चलने वालों को चलने के लिए जगह ही नहीं बची थी। इसे लेकर अतिक्रमण हटाने की लगातार मांग उठ रही थी। राजधानी भोपाल से प्रकाशित समाचार पत्र ‘नवदुनिया’ द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगातार इसे लेकर मुहिम चलाई जा रही थी।

इस मुहिम का आज असर हुआ और बुधवार नगर पालिका के राजस्व विभाग के अधिकारी दल-बल के साथ जिला अस्पताल के सामने पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जैसे ही नगर पालिका का अमला जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा, वैसे ही अतिक्रमणकारियों ने दुकान से सामान समेटना शुरू कर दिया।

कई लोगों ने अपने मर्जी से ही गुमठियां हटा दी। कुछ लोगों ने गुमठियां नहीं हटाई तो उनकी गुमठियों को जेसीबी मशीन से हटा दिया गया। नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक अखिल राय ने बताया कि फुटपाथ पर 30 से 35 गुमठियां अतिक्रमण कर लगाई गई थी। इन सभी को हटा दिया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button