बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भीषण हादसा : नेशनल हाइवे पर टकराए दो तेज रफ्तार ट्रक, दोनों पलटे, एक में लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक

• उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर बैतूल और हरदा जिले की सीमा पर एक भीषण हादसा हो गया। यहां हर्रई-गंजाल नदी के पास दो तेज रफ्तार ट्रक आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भिड़ंत होने के बाद दोनों ट्रक पलट गए। हादसे के बाद एक ट्रक में आग लगने से पूरा ट्रक धूं-धूं कर जल गया।

घटना में दोनों ट्रकों के चालक घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले की सीमा पर स्थित हर्रई-गंजाल नदी पर रविवार शाम को दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक पलट गए। देखें वीडियो…👇

हादसे के बाद एक ट्रक के डीजल का टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। जिससे पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। हादसे में दोनों ही ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने डायल 100 की मदद से चिचोली स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।

2 Death in accident : मोटर साइकिलों की भिड़ंत में मासूम और युवक की मौत, पति-पत्नी गंभीर, स्टेट हाइवे पर हादसा

वहां हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया। ट्रक में लगी आग के चलते ट्रक में रखा सारा सामान जल गया है। राहगीरों और ग्रामीणों ने ट्रक में लगी आग बुझाई। दुर्घटना में घायल ट्रक चालकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

हाइवे पर फिर दो जानलेवा हादसे ; युवक और लाइनमैन की दर्दनाक मौत, मुलताई और घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button