बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

IIMC Admission 2022: अब CUET के माध्यम से होगा IIMC पीजी डिप्लोमा में एडमिशन, 18 जून तक कर सकते हैं अप्लाई

IIMC Admission 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) 2022 के माध्यम से अपने स्नातकोत्तर (पीजी) डिप्लोमा कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देगा. 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए आईआईएमसी पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट- http://cuet.nta.nic.in और http://nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. CUET PG, IIMC प्रवेश सूचना 2022-23 में कहा गया है कि अंग्रेजी पत्रकारिता, विज्ञापन और जनसंपर्क, रेडियो और टीवी पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया और हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की प्रवेश परीक्षा एनटीए के साथ-साथ आयोजित की जाएगी.

भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होगा. इसका विवरण आईआईएमसी प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध होगा, जो जल्द ही उपलब्ध होगा. हालांकि, ओडिया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाएगी और इनके लिए आवेदन पत्र जल्द ही आईआईएमसी की वेबसाइट – http://iimc.gov.in पर जारी किए जाएंगे. जो उम्मीदवार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से स्नातकोत्तर (पीजी) डिप्लोमा करना चाहते हैं, वो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें.

यह भी पढ़ें… JEE Main June Session 2022: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां दी गई लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

CUET PG 2022 आवेदन पत्र: पंजीकरण कैसे करें

✓ सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट http://cuet.nta.nic.in पर जाएं।

√ नाम, संपर्क नंबर सहित व्यक्तिगत विवरण भरें।

✓ CUET PG 2022 आवेदन पत्र भरें।

√ फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र सहित स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।

√ CUET 2022 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

√ CUET 2022 PG आवेदन जमा करें।

√ कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें, सेव करें और प्रिंट करें।

सीयूईटी पीजी ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून है. हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून है. एनटीए उम्मीदवारों को 20 जून और 22 जून के बीच सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार करने की भी अनुमति देगा.

News & Image Source :  https://ndtv.in/career/iimc-pg-diploma-admission-2022-through-cuet-apply-by-june-18-hindi-news-3025136

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button